राशिफल

Tarot Rashifal 9 January 2026: शुक्रवार को बरसेगी माँ वैभव लक्ष्मी की कृपा: इन 10 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बड़ा धन लाभ

Today Tarot Horoscope 9 January 2026 : टैरो राशिफल 9 जनवरी 2026 : टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा बता रही हैं आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है।

3 min read
Jan 08, 2026
Aaj ka Tarot Rashifal 9 January 2026 : टैरो राशिफल 9 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj ka Tarot Rashifal 9 January 2026: आज का दिन शुक्रवार मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए गुडलक के साथ आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए आज का सम्पूर्ण टैरो राशिफल। (Tarot horoscope in hindi)

ये भी पढ़ें

Navratri 2026 : 19 की संख्या का शुभ संयोग, इस साल माघ और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत एक ही तारीख से

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने काम को सुधारने का मौका मिलेगा। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों की कोई गलती या धांधली सामने आ सकती है। साथ ही आज आप अपने ऑफिस के वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय रहेंगे। साथ ही आज आपको आय के नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातक आज नए प्रोजेक्ट की योजना बनाने पर ध्यान देंगे। आज आपके मन में संदेह और असमंजस की स्थिति रह सकती है। इसलिए कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने अधिकारियों से परामर्श लें। आज आपके विरोधी आपकी परिस्थितियों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अनावश्यक खर्च होने की संभावनाएं अधिक हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अच्छे काम के बावजूद गलतफहमियों के कारण आलोचना हो सकती है। आपको सलाह है कि आज अपने शुभचिंतकों की बात को समझें और उनकी मदद से विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। वहीं, आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आज आपके अच्छे कार्य का का श्रैय जरुर मिलेगा। आज आपका मन शांत रहेगा और अधिक बातचीत करने का मन नहीं करेगा।

कैसा रहेगा साल 2026 ? ये बदलाव चौंका देंगे

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जो लोग कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल करके अपने काम करेंगे उन्हें आज लाभ मिल सकती है। विदेशी ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, साथ ही आज आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लेकिन, आपको सलाह है कि आज अपने बजट का थोड़ा ख्याल रखें।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी भी परिवर्तन से पहले उनकी सलाह जरुर लें। इससे आपको उनका सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानियों का सामना करने वाला रहेगा। आज आपको कामकाज में रुकावट झेलनी पड़ सकती हैं। आज किसी मशीनरी खराबी के कारण कामकाज में देरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज कामकाज में कुछ शिकायतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद धन लाभ की संभावना बनी हुई है।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आपको कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी छवि खराब कर सकता है। धैर्य और आत्मसंयम बनाए रखें। आपको सलाह है कि अपने आसपास के लोगों पर थोड़ा नजर रखें।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अगर आप टीम के साथ काम करते हैं तो। आज कार्यस्थल और परिवार में काम का बंटवारा करने में लापरवाही न करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। कमाई स्थिर रहेगी और आप बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में थोड़ा चिंता बढ़ाने वाला साबित होगा। जिसका असर आपके स्वास्थ्य और नींद पर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से खर्च अधिक रहेगा।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज कमीशन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। एजेंसी से जुड़े व्यवसाय में प्रगति होगी। आज आपको कामकाज से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपके खर्चे काफी कंट्रोल में रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Property Buying Muhurat January 2026: नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का है प्लान? जनवरी में बचे हैं सिर्फ 6 शुभ मुहूर्त

Also Read
View All

अगली खबर