राशिफल

Budh Margi 2024: अप्रैल में बुध चलेंगे सीधी चाल, चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा, मिलेगा अपार धन

Budh Margi 2024: अप्रैल में बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। इसमें ग्रहों के राजकुमार बुध मार्गी होंगे, इससे कई राशियों की किस्मत का सितारा चमक जाएगा। यहां जानिए बुध मार्गी होने से किन तीन राशियों का किस्मत का सितारा चमकने वाला है (Budh Margi 2024 meen Mercury direct in pisces horoscope) ।

less than 1 minute read
Mar 31, 2024
budh_margi_2024_meen.jpg
अप्रैल में बुध मार्गी होंगे, तीन राशियों को मिलेगा लाभ

Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यापार के कारक बुध की चाल में बदलाव से कई राशियों पर गहरा असर पड़ता है, इसका किसी को लाभ होगा तो किसी को नुकसान। अब अप्रैल में बुध ग्रह सीधी चाल चलने वाले हैं यानी बुध मार्गी होने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इससे 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इससे इन्हें करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी तो आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां …

मार्गी बुध के कारण मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। खुद का बिजनस है तो इसका विस्तार होगा। अच्छी आमदनी होगी, मिथुन राशि वाले बेरोजगारों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस समय पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

बुध ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि वालों को शुभ फल मिलेगा। इस समय कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कर्क राशि वालों की संपत्ति बढ़ेगी, वाहन सुख मिलेगा। देश-विदेश में कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यह लाभदायक भी होगी। इस समय आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो लाभ होगा।

आपकी राशि कुंभ है तो बुध का सीधी चाल चलना आपके लिए लाभदायक है। बुध ग्रह का मार्गी होना आपको समय-समय पर आकस्मिक धन प्राप्त करा सकता है। इस दौरान आपकी संपत्ति बढ़ेगी, वाहन सुख मिल सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हर मनोकामना पूरी होगी, बातचीत में सुधार होगा। इस समय व्यापारियों का फंसा धन मिल सकता है।