Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: रविवार 10 मई को ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। जानिए रविवार के दिन किसे मिलेगा धन लाभ, सफलता और भाग्य का साथ।
Daily Horoscope 10 May 2026: 10 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे, वहीं राहु के साथ उनकी युति ग्रहण योग का निर्माण कर रही है। इस स्थिति का असर लोगों के मानसिक संतुलन, कार्यक्षेत्र और निर्णय क्षमता पर देखने को मिल सकता है। वहीं मेष राशि में सूर्य और बुध की युति कुछ राशियों को करियर, धन लाभ और सफलता की खुशखबरी दे सकती है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार जानिए 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है।
शानदार दिन हो सकता है। मेहनत का फल आशा से ज्यादा मिलेगा। कुटिल लोगों के प्रति सावधान रहना होगा। नए भावनात्मक रिश्तों में धैर्य दिखाने की आवश्यकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 5
दृष्टिकोण में बदलाव का असर कार्यों में दूसरों के सहयोग के रूप में मिलेगा। प्रेम संबंधों में जुड़ाव की धीमी प्रगति से अप्रसन्नता रहेगी। आकस्मिक आय के योग हैं। अवसरों पर नजर रखनी होगी।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 7
मार्केटिंग और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। पुराने निवेश के निराशाजनक प्रदर्शन से चिंतित रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
जीवनसाथी को उनके कार्यों में सहयोग देकर प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सामूहिक प्रयासों से बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। पारिवारिक विवादों को सुलझाने का श्रेय मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग: यलो
शुभ अंक: 8
मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कार्यों से जुड़ाव बढ़ेगा। जरूरी कार्यों में परिणाम मनोनुकूल मिलना मुश्किल रहेगा। सही समय पर मित्रों की मदद मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। विरोधियों को कूटनीति से परास्त करेंगे।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 2
गतिविधियां बढ़ेंगी। परिणाम तुरंत मिलने से मनोबल ऊंचा रहेगा। शिक्षार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलने से कठिनाइयां दूर होंगी। पूर्व में किए गए परिश्रम का अच्छा फल मिलने की संभावना बनेगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 9
विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। व्यर्थ की बहस रिश्तों में अनचाहा तनाव ला सकती है। उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। इंटरव्यू में सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 3
कार्य की दिशा बदलेगी। सार्वजनिक हित के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। दूसरों की मदद करके पुण्य कमाने के अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जॉब में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 6
कार्यस्थल पर अतिरिक्त दायित्व संभालने पड़ सकते हैं। उच्च अधिकारी हावी होने का प्रयास करेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग: सैफ्रन
शुभ अंक: 5
प्रतिस्पर्धा में टिके रहेंगे। नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। पूर्व अनुमान सही साबित होने से आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में महत्व मिलेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचना होगा।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू
शुभ अंक: 2
संभलकर कार्य करने का दिन है। दूसरों को आगे रखकर नीति बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है। उच्च अधिकारियों से टकराव टालना बेहतर रहेगा। साथी से मुलाकात भावनात्मक रूप से परिपूर्ण करेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी। कार्यों की गति बढ़ेगी। मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं। धैर्य रखना होगा। समय पर मदद मिलने से राहत महसूस करेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाना उचित रहेगा।
शुभ रंग: कॉफी
शुभ अंक: 4