
Daily horoscope, 12 May 2023 horoscope, today (Friday) horoscope, aaj ka rashifal, 12 may 2023 Rashifal: मेष राशि से लेकर राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। यानी कभी-खुशी, कभी गम की स्थिति से आप सभी को दो चार होना पड़ेगा। तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपको क्या खुशी मिलने वाली है तो उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना आज का यानी शुक्रवार का राशिफल...
मेष
मनचाहा जीवन साथी मिलने से खुश रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
वृषभ
नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
मिथुन
परिवार के लोगों की नासमझी के कारण क्रोधित और नाराज रहेंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बिजनेस में उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा। परिश्रम अधिक होगा।
कर्क
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
सिंह
आजीविका के साधन में वृद्धि होगी। नए वस्त्र मिल सकते हैं। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध बढ़ेगा। दुखी होंगे। कलह और हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।
कन्या
जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
तुला
कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
वृश्चिक
आप की भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
धनु
परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।
मकर
बिजनेस में बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह किब चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव संभव है।
कुंभ
व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। जो लाभान्वित करेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
मीन
आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।