Mangal gochar, Mars formed inauspicious daridra yog, alert for these people: मंगल ग्रह ने बुधवार दोपहर अपनी नीच तत्व राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। मंगल के कर्क राशि में जाने से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी ग्रह स्थितियों के कारण दरिद्र योग का निर्माण हो गया है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक जन्म कुंडली में शनि, मंगल और राहु जैसे पापी ग्रह जब किसी राशि से दूसरे, छठे, आठवें या 12वें भाव में बैठ जाते हैं, तो दरिद्र योग बनाते हैं। दरिद्र योग के कारण व्यक्ति की आर्थिक उन्नति और समृद्धि में बाधाएं आने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति की जमा पूंजी भी किसी न किसी कारण खर्च होने लगती है। कभी कबार तो ऐसी परिस्थितियां तक आ जाती हैं कि लोगों को कर्ज लेकर अपना गुजारा करना पड़ता है। ऐसे में मंगल के कर्क राशि में गोचर के कारण बने दरिद्र योग से तीन राशि के लोग 52 दिन तक आर्थिक स्थिति से जुड़ी परेशानियों का सामना कर सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें दरिद्र योग किन राशियों को करेगा परेशान, जानें इसके अशुभ योग से बचने के उपाय भी...