राशिफल

Daily Horoscope 9 May 2026: मेष, धनु और तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का लक, लकी कलर और शुभ अंक

Aaj Ka Rashifal 9 May: 9 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, लकी कलर और शुभ अंक।

3 min read
May 08, 2026
9 May Aaj Ka Rashifal 2026| Patrika.com

Daily Horoscope 9 May 2026: हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। यही वजह है कि लोग अपने दिन की शुरुआत से पहले राशिफल जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। 9 मई 2026, शनिवार का दिन कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारियों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। आज कुछ राशियों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को अपने व्यवहार और फैसलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, मेष, धनु और तुला समेत कई राशियों के लिए दिन सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है।

मेष राशिफल (Aries Aaj Ka Rashifal)

काफी दिनों से लंबित पुराने कार्यों को करने के लिए प्रयास करते दिखाई देंगे। तकनीकी के क्षेत्र में नए अनुसंधान के प्रति रुझान का लाभ मिलेगा। भावनात्मक संबंध असहज रहने की संभावना है।

लकी कलर: स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर: 7

वृषभ राशिफल (Taurus Aaj Ka Rashifal)

फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना रहेगी। पिछली मेहनत का लाभ मिलेगा, नए संपर्क बनेंगे। प्रेम संबंधों में अपेक्षाएं अधूरी रहने से रिश्तों में रूखापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर: पिंक
लकी नंबर: 5

मिथुन राशिफल (Gemini Aaj Ka Rashifal)


व्यर्थ की चिंताएं मन को घेर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। भूमि और भवन संबंधी सौदों में रुकावट की संभावना बन रही है।

लकी कलर: पीच
लकी नंबर: 9

कर्क राशिफल (Cancer Aaj Ka Rashifal)

कठिन कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित हो सकते हैं। नई तकनीकी क्षेत्र से जुड़ाव महत्वपूर्ण रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर थोड़ी समस्याएं रह सकती हैं, फिर भी सभी की आशा का केंद्र रहेंगे।

लकी कलर: ब्राउन
लकी नंबर: 2

सिंह राशिफल (Leo Aaj Ka Rashifal)

दूसरों की योजनाओं का हिस्सा हो सकते हैं। कार्यों में अरुचि के कारण कार्यों का बोझ बढ़ेगा। अनुशासित दिनचर्या और भावनात्मक संबंधों से सही समय पर मदद मिलने से व्यवस्था में सुधार होगा।

लकी कलर: ऑरेंज
लकी नंबर: 3

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता का आनंद मिल सकता है, पर एकाग्रता भंग होने से अन्य गतिविधियां प्रभावित होने की संभावना रहेगी। संतान से वार्तालाप सुखद रहेगा।

लकी कलर: येलो
लकी नंबर: 8

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। विदेश व्यापार से संबंधित कार्यों में सतर्कता रखनी होगी। व्यक्तिगत संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा।

लकी कलर: स्काई ब्ल्यू
लकी नंबर: 1

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

सार्वजनिक प्रतिक्रिया में भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा। किसी खास उद्देश्य की पूर्ति से आह्लादित महसूस करेंगे। पेरेंट्स के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं।

लकी कलर: महरून
लकी नंबर: 4

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पुराने विवाद सुलझाने का सही समय है। संपत्ति और अधिकार पाने के लिए किए गए प्रयासों को सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं, पर सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

लकी कलर: गोल्डन
लकी नंबर: 3

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

सामान्य से अच्छा दिन है। प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। राजनीति क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिलने का समय हो सकता है। गुप्त लेनदेन के उजागर होने की संभावना रहेगी।

लकी कलर: ग्रे
लकी नंबर: 6

कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

संघर्ष और लगातार परिश्रम का दिन रहेगा। सहयोग मिलने में कठिनाई होगी। तकनीकी की मदद से वांछित परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भरता रह सकती है। भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी।

लकी कलर: सिल्वर
लकी नंबर: 7

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

दैनिक कार्यों में सक्रियता बढ़ानी होगी। किसी खास मुद्दे को लेकर मन में संघर्ष रह सकता है। कार्यस्थल पर माहौल तनावपूर्ण रहने से कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होगी। बदलाव के लिए प्रयास करने का सही समय है।

लकी कलर: ब्राइट व्हाइट
लकी नंबर: 2

ये भी पढ़ें

शुक्र गोचर 8 मई 2026: मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से मेष, सिंह और कुंभ राशि को धन लाभ व करियर में सफलता
Also Read
View All