
Aaj Ka Rashifal 18 July 2026- 18 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) आपके दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण संभावनाओं का संकेत दे रहा है। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी। यदि आप दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण निर्णय के साथ करने जा रहे हैं, तो पहले अपनी राशि का आज का राशिफल जरूर पढ़ लें। इससे आपको पूरे दिन की दिशा समझने में मदद मिल सकती है।
मेष राशि वालों के लिए अधिकारियों का बर्ताव सहयोगात्मक रहेगा। कार्य व्यवस्था पर पकड़ मजबूत होगी। भावनात्मक संबंधों में नए अनुभव से गुजरेंगे। यात्रा में सावधानी रखे।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि वालों को परिस्थितियों बदलाव का सही अंदाजा लगाने से कार्य सुगमता पूर्वक पूरे होंगे। मन पर नियंत्रण रखना होगा। प्रतिस्पर्धा में विजय मिलने का समय है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि वालों को परिवार जनों का साथ मिलेगा। नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वयं को जोखिम में डालने से बचना होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 6
कर्क राशि वाले लेखन काव्य और नाट्य कला से जुड़े कार्यों से लाभान्वित होंगे। बच्चों की देखभाल पर समय और धन खर्च होगा। आध्यात्मिक ज्ञान पाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग-कॉफी
शुभ अंक- 8
सिंह राशि वालों को परिश्रम का अपेक्षा से अधिक धन मिल सकता है। पराक्रम बढ़ेगा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।अच्छे समय का सदुपयोग करना होगा। प्रेम में किया आग्रह स्वीकार होंगे।
शुभ रंग-ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2
कन्या वालों को दूसरों के दबाव में कार्य करने या निर्णय लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य के विषय को टालने से बचे। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक-3
तुला राशि वालों के भाग्य में अधिकारों में वृद्धि होगी। व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में नए सहयोगी मिलेंगे। शिक्षा और एकाग्रता से जुड़े मामलों में अपनी पुरानी लय (श्रेष्ठता)फिर से पा सकते हैं।
शुभ रंग- ब्ल्यू
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि वालों के पुराने मसले हल करने का सही समय है। भूमि भवन के सौदों में लाभ की स्थिति बनेगी। कानून की पालना में सावधानी रखनी होगी। विवाह के योग्य लोगों को उचित प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं .
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 6
धनु राशि वाले संभावनाओं को परिणाम में बदलने के लिए प्रयत्नशील रहें। भाग्य का समर्थन मिलेगा। इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग- डार्क यलो
शुभ अंक- 5
मकर राशि वालों का किसी खास व्यक्ति ,विचार, या कार्य को लेकर तनाव रह सकता है। विरोधियों से वार्ता में कूटनीति का सहारा लें। मितव्ययिता से चलना होगा।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि वाले राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होंगे। भावनात्मक संबंध बेहतर होगें। विलासिता का उपभोग करने के अवसर बनेंगे। साझेदारी व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- फिरोजी
शुभ अंक- 4
मीन राशि वालों के लिए विद्यार्जन के लिए स्थान परिवर्तन के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। प्रेम में अनुराग बढ़ेगा। शत्रुओं से सावधान रहे धार्मिक कार्यक्रम में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3