राशिफल

Aaj ka Rashifal: तुला राशि के लोगों को मिलेगी नई जिम्मेदारी और आपको?

आपका हर दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आता है। कभी दिन बहुत शुभ होता है तो कभी अशुभ, लेकिन जो भी होता है व हर दिन बदलता है।
2 min read
Nov 06, 2019
rashifal

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आत्मविश्वास के कारण ही आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप जीवनशैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: मामूली विवाद को ज्यदा लंबा न खींचें। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंगे। आपके जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकता है। सावधानी और सतर्कता से काम करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: भाग्योदय संभव है। मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तों में आ रही दुरियां कम होगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि-भवन संबंधित निर्णय तुरंत लें।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। रूके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नम्र बनें। संतान सुख की प्राप्ति संभव।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भूमि के विवाद में उलझ सकते हैं।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपनी इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें, नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आपकी कार्यशैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा, जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: पारिवारिक कलह के कारण तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। बिना विचार किये कोई काम न करें।

Updated on:
05 Nov 2019 03:54 pm
Published on:
06 Nov 2019 06:00 am