राशिफल

Aaj ka Rashifal: भाग्यशाली रहेंगे इस राशि के लोग, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

भाग्यशाली रहेंगे इस राशि के लोग, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
2 min read
Nov 15, 2019
horoscope.jpg
aaj ke subh muhurt aaj ka panchang, horoscope in hindi

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान की चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारम्भ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

Published on:
15 Nov 2019 06:00 am