राशिफल

Horoscope Today 16 October 2021: दशहरे के अगले दिन क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार?

आपके ग्रह 16 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं

4 min read
Oct 15, 2021
Horoscope

हर जातक की राशि उसकी कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 16 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

Aries Daily Horoscope 16 October 2021 आज का मेष राशिफल
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होगे। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी की परेशानी से बचने के लिए उसका स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

Taurus Daily Horoscope 16 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ की संभावना है। गलती से भी झूठ न बोलें, अन्यथा आप स्वयं फंस सकते हैं। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है।

Gemini Daily Horoscope 16 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Cancer Daily Horoscope 16 October 2021 आज का कर्क राशिफल
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीकों को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

Leo Daily Horoscope 16 October 2021 आज का सिंह राशिफल
नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। वहीं व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी तरह से निभाएं।

Virgo Daily Horoscope 16 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

Libra Daily Horoscope 16 October 2021 आज का तुला राशिफल
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

Scorpio Daily Horoscope 16 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज साझेदारी से लाभ होगा। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

IMAGE CREDIT: patrika

Sagittarius Daily Horoscope 16 October 2021 आज का धनु राशिफल
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। आज पूर्ण विचार करने के साथ ही अपने विश्वसनीय जनों से विचार करके ही निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे।

Capricorn Daily Horoscope 16 October 2021 आज का मकर राशिफल
बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

Aquarius Daily Horoscope 16 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, अत: सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यो से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

Pisces Daily Horoscope 16 October 2021 आज का मीन राशिफल
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आपमें से कई के जीवन में उतार चढाव दौर जारी रहेगा, ऐसे में यदि हताश होकर बैठ गए तो वे आपने साथ ही कई अन्य लोगों का भी नुक्सान कर लेंगे।

Read more - Navratra 2021: सपने में हुए भगवान के दर्शन तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

Also Read
View All