
14 May 2022 Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी 12 राशियों के जातकों के ग्रह नक्षत्रों के आधार पर उनके राशिफल का आंकलन किया जाता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 14 मई 2022 को शनिवार का दिन कर्क राशि समेत इन 3 राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं इन राशि के जातकों के जीवन में कौन से बड़े बदलाव हो सकते हैं...
कर्क राशि 14 मई 2022 का राशिफल
नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वाहन सुख संभव है। भवन सुख में बढ़ोतरी होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से ऐसे खर्चे बढ़ सकते हैं जिनके बारे में सोचा नहीं था। आज के दिन आलसीपन रहेगा।
तुला राशि 14 मई 2022 का राशिफल
किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
व्यापारी की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होने के साथ इकट्ठा किए हुए धन में कमी आ सकती है।
मकर राशि 14 मई 2022 का राशिफल
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। यात्रा संभव है। काम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। खर्चे भी बढ़ेंगे। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। आज के दिन आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक रूप से भी शांत रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।
मीन राशि 14 मई 2022 का राशिफल
कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शैक्षिक कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। संतान पक्ष की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। तोहफे में वस्त्र मिल सकते हैं। आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: खुलकर जीने में यकीन रखते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों को प्रभावित करने की होती है अद्भुत क्षमता