3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलकर जीने में यकीन रखते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों को प्रभावित करने की होती है अद्भुत क्षमता

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों में दूसरों को अपने काम से प्रभावित करने की बेहतरीन क्षमता होती है। साथ ही ये लोग बड़े खर्चीले भी होते हैं और...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 May 2022, 3:02 PM IST

radix 4, numerology number 4 personality, radix 4 numerology, NUMEROLOGY NUMBER 4, mulank 4 personality prediction, मूलांक 4 का भविष्य, mulank 4 wale log, mulank 4 wale log kaise hote hain, मूलांक 4 वालों का स्वभाव, 4, 22, 13, 31 tarikh ko janme log kaise hote hain, अंक ज्योतिष शास्त्र, astrology, horoscope,

खुलकर जीने में यकीन रखते हैं इस मूलांक के लोग, दूसरों को प्रभावित करने की होती है अद्भुत क्षमता

Numerology Number 4: जिस प्रकार हाथ की लकीरों, मस्तिष्क की रेखाओं, शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों, लव या शादीशुदा लाइफ, व्यवसायिक जीवन, करियर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उसी प्रकार अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर भी उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। तो आज हम आपको महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों के व्यक्तित्व और जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तारीखों में जन्म लेने वाले जातक का मूलांक 4 होता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 4 वाले लोगों की विशेषताएं...

1. मूलांक 4 वाले जातकों को जीवन में बंदिशें से बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं। इन लोगों को खुलकर जीना रास आता है।

2. मूलांक 4 वाले जातकों को अपने साथ-साथ अपने आसपास वाले लोगों को भी खुश रखना अच्छा लगता है। माना जाता है कि इन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है।

3. इन्हें हर विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने की बड़ी उत्सुकता होती है। साथ ही इन तारीखों में जन्मे लोग अपने काम द्वारा अन्य लोगों को काफी प्रभावित करते हैं।

4. अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 4 होता है उनका ग्रह स्वामी राहु माना जाता है जो कि सूर्य ग्रह से संबंधित होता है। राहु के कारण इन लोगों के जीवन में समय-समय पर कोई ना कोई दिक्कत आती रहती है जिसके कारण ये ठीक से अपने काम में मन भी नहीं लगा पाते हैं।

5. मूलांक 4 वाले लोगों के बारे में यह भी कहा जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने के कारण इन्हें अपने जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 4 वाले जातक अपने दोस्तों पर पैसा खर्च करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: भाग्यशाली लड़कियों की क्या होती है पहचान?