राशिफल

Horoscope Today, 27 June 2026: 27 जून को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत का महासंयोग, इन 4 राशियों को हो सकता है लाभ, पढ़ें राशिफल

Daily Horoscope 27 June 2026: शनिवार को ज्येष्ठ त्रयोदशी पर शिव-शनि पूजा का खास योग है। ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज से जानें मेष से मीन तक का सटीक भविष्यफल और शुभ रंग।
3 min read
Jun 27, 2026
Daily horoscope, Aaj ka Rashifal
Horoscope today 27 June 2026: आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Horoscope Today, 27 June 2026, Saturday: जून महीने का यह आखिरी शनिवार आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अनूठा है। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ अनुराधा नक्षत्र और साध्य योग की जुगलबंदी हो रही है। सबसे खास बात यह है कि इस दिन प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो महादेव और न्याय के देवता शनि देव की कृपा पाने का सबसे उत्तम अवसर है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति का आपकी आजीविका, सेहत, निवेश और पारिवारिक रिश्तों पर सीधा असर पड़ेगा। आइए, ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन क्या नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है।

आज का राशिफल: मेष

निर्माण कार्य से जुड़ी योजना पर कार्य आगे बढ़ने का समय है। स्वास्थ्य कर्मी और दवा व्यवसाय से जुड़े लोग व्यस्त रह सकते हैं। कठोर परिश्रम के लिए तैयार रहना होगा। परिवार में वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग: पीला (Yellow)
  • भाग्यशाली अंक: 9

आज का राशिफल: वृषभ

भावनात्मक संवेदनशीलता में वृद्धि हो सकती है। किसी खास कार्य के प्रति ज्यादा आग्रही होने की संभावना है। पुराने घटनाक्रम से जुड़ी समस्याओं के फिर से उभरने की स्थिति बनेगी। अति-उत्साह या निराशा में कार्य करने से बचें।

  • शुभ रंग: ग्रे (Grey)
  • भाग्यशाली अंक: 4

आज का राशिफल: मिथुन

कार्यों के परिणाम मनमुताबिक मिलना मुश्किल है। अवरोध और तनाव को संभालने की दक्षता समस्याओं से बचाएगी। मित्रों का सहयोग समय पर मिलने में कठिनाई हो सकती है। प्रेम संबंधों से पूर्ण समर्थन मिलेगा।

  • शुभ रंग: ब्लू (Blue)
  • भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल: कर्क

क्रियाशीलता बढ़ने से व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। पुराने संपर्क फिर से मजबूत होंगे। ईर्ष्या और द्वेष रखने वाले लोगों से दूरी बनानी होगी। भावनात्मक दबाव में खर्च बढ़ सकते हैं। दूरदर्शिता से लिए गए फैसले लाभान्वित करेंगे।

  • शुभ रंग: कॉफी (Coffee)
  • भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल: सिंह

प्रतिस्पर्धा में संघर्षपूर्ण विजय का दिन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने से गौरवान्वित महसूस करेंगे। शेयर मार्केट या आर्थिक जोखिम से जुड़े मामलों में अपनी 'इन्ट्यूशन पावर' (अंतर्ज्ञान) का उपयोग करें।

  • शुभ रंग: मैरून (Maroon)
  • भाग्यशाली अंक: 7

आज का राशिफल: कन्या

यदि अनुशासन के साथ कार्य किया, तो कार्यों की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। लाभ बढ़ेगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूति होने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाएं।

  • शुभ रंग: रेड (Red)
  • भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल: तुला

अपेक्षा से अधिक कठिन परिस्थितियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर व्यवहार-कुशलता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। किसी खास कारण से उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। गैर-जरूरी कार्यों में बचत खर्च होने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग: डार्क ब्राउन (Dark Brown)
  • भाग्यशाली अंक: 3

आज का राशिफल: वृश्चिक

अपनी विशिष्ट कार्यशैली से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में वार्तालाप के दौरान तनाव संभव है, फिर भी आकर्षण बना रहेगा। परिवार में सामूहिक जिम्मेदारियों पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

  • शुभ रंग: क्रीम (Cream)
  • भाग्यशाली अंक: 5

आज का राशिफल: धनु

स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा में फंसने से बचना होगा। जीवनसाथी की राय को महत्व देकर संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं का सर्वमान्य हल निकालने में सफल रहेंगे।

  • शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट (Off-White)
  • भाग्यशाली अंक: 4

आज का राशिफल: मकर

विशिष्ट कार्यशैली और मानसिक दृढ़ता के कारण अपना प्रभाव-क्षेत्र बढ़ाने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार अपेक्षाओं के विपरीत हो सकता है।

  • शुभ रंग: लाइट ग्रे (Light Grey)
  • भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल: कुंभ

साझेदारी के व्यवसाय में टीमवर्क से कठिन लक्ष्य भी सरलता से प्राप्त किए जा सकेंगे। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालने में कठिनाई होगी, लेकिन आपसी वार्तालाप मधुर रहेगी। आकस्मिक घटनाक्रम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है।

  • शुभ रंग: ऑरेंज (Orange)
  • भाग्यशाली अंक: 5

आज का राशिफल: मीन

कार्यक्षेत्र में कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। लोगों के गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना होगा। माता-पिता (पेरेंट्स) का व्यवहार अनपेक्षित रहेगा। आकस्मिक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है।

  • शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन (Golden Green)
  • भाग्यशाली अंक: 6