
Aaj Ka Rashifal Somvar: सोमवार का दिन 5 मई 2025 के लिए कैसा रहेगा, आमदनी, पारिवारिक जीवन या स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा, जानना चाहते हैं तो पढ़ें दैनिक राशिफल। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें अपना फ्यूचर (Horoscope Today Hindi)
आज का राशिफल मेष राशि 5 मई के अनुसार सोमवार को मेष राशि वाले अपनी चतुराई से काम बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 5 मई के अनुसार वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। सोमवार को वृषभ राशि वाले अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 5 मई 2025 के अनुसार संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
आज का कर्क राशिफल सोमवार के अनुसार कर्क राशि वालों की व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें, खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
आज का सिंह राशिफल सोमवार के अनुसार 5 मई के अनुसार आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
आज का कन्या राशिफल सोमवार के अनुसार 5 मई को धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का तुला राशिफल सोमवार के अनुसार 5 मई 2025 को लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
वृश्चिक आज का राशिफल 5 मई 2025 के अनुसार सोमवार को कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु आज का राशिफल 5 मई 2025 के अनुसार क्या करूं क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का मकर राशिफल 5 मई 2025 के अनुसार आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है, समय कम है, काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ आज का राशिफल 5 मई के अनुसार समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
आज का मीन राशिफल सोमवार के अनुसार कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम हैं। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।