
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 Aries to Pisces Horoscope: 20 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, बदलाव और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज करियर, धन, रिश्तों और पारिवारिक जीवन पर खास प्रभाव डालने वाली रहेगी। चंद्रमा के गोचर से भावनाओं में स्पष्टता आएगी और कई लोग अपने भविष्य को लेकर नए निर्णय ले सकते हैं। कुछ राशियों को यात्रा, धन लाभ और सफलता के संकेत मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को खर्चों और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 मई का दिन।
उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में आपसी समझ की कमी के कारण दूसरों को हस्तक्षेप करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार और आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 8
गैर-जरूरी कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। स्वार्थी मित्र अपने लाभ के लिए आपकी व्यवस्थाओं का दुरुपयोग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे का सम्मान करने से ही निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 5
मित्रों से नए व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में साथी की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में खर्चों को नियंत्रित करना मुश्किल रहेगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6
व्यापार में परिस्थितियों के बदलाव से थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। विरोधियों को उचित जवाब देना आवश्यक रहेगा। जीवनसाथी की राय को महत्व दें। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9
व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। धन कमाने के एक से अधिक अवसर प्राप्त होंगे। भावनात्मक रिश्तों को अधिक महत्व देकर आवश्यक कार्यों में लापरवाही बाद में परेशानी का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 3
व्यवस्थित कार्यशैली से कार्यों के वांछित परिणाम आसानी से प्राप्त होंगे। ग्रह कलह बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। परिवारजनों के बीच स्नेह और धैर्य की भावना बनाए रखने की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 4
पारिवारिक शांति के लिए माता-पिता के विचारों और भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ना लाभकारी रहेगा। भाग्य के सहयोग से अच्छा धन लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | शुभ अंक: 5
आधारभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद कार्यों के सकारात्मक परिणाम बनाए रखने की जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही लंबे समय तक परेशानी का कारण बन सकती है। धार्मिक यात्रा करने का विचार बन सकता है।
शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 2
परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। अत्यधिक शारीरिक मेहनत या थकाने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। धन लाभ कम होने के बावजूद मानसिक शांति मिलने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे।
शुभ रंग: येलो | शुभ अंक: 7
विरोधी पीठ पीछे कुटिल योजनाएं बना सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलने से परेशानियां कम होंगी। घर के रिनोवेशन पर धन खर्च होने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: रेड | शुभ अंक: 4
इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक कार्यों में योगदान देकर प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। संतान पक्ष से विचारों में मतभेद के कारण संबंधों में तनाव रह सकता है।
शुभ रंग: ब्ल्यू | शुभ अंक: 8
आवश्यक कार्यों के प्रति उदासीनता आर्थिक मामलों में तनाव का कारण बन सकती है। तत्परता और शीघ्र निर्णय लेने से स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है। शुभचिंतकों की राय को महत्व देना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1