राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 04 November 2021: सिंह राशि वालों के भूमि भवन से जुड़े मसले हल होंगे

आज दिवाली के दिन क्या कहते हैं आपके ग्रह?

less than 1 minute read
Nov 03, 2021
leo.jpg

राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के कारक ग्रह नवग्रहों के राजा स्वयं सूर्य हैं। सिंह राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?

आज सिंह का राशिफल:
समय रहते कार्यों को पूर्ण कर लें। लंबे समय से चले आ रहे भूमि भवन से संंबंधित कार्य आज पूरे होने वाले हैं। आप अपने कॅरियर के प्रति लापरवाही न करें। समय रहते निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा।

मेहमानों के आगमन पर उनकी कंपनी का आनंद ले सकते हैं। आज अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी किसी को न दें। सेहत को आप अपना लक्ष्य बना सकते हैं। आज रोमांटिक रूप से परिपूर्ण समय की अपेक्षा कर सकते हैं।

शुभ रंग : सफेद

भाग्यशाली वर्णमाला: P

शुभ अंक: 12

अनुकूल सलाह : कॅरियर के प्रति लापरवाही न करें।