राशिफल

Monthly Horoscope January 2025: जनवरी 2025 में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आ जाएंगे अच्छे दिन

Monthly Horoscope January 2025: नए साल 2025 का पहला महीना जनवरी 2025 आपके करियर, सामाजिक आर्थिक, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य जीवन के लिए कैसा रहेगा, इसको लेकर सवाल आपके मन में हैं तो जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जनवरी 2025 राशिफल मेष से कन्या में जानिए हर सवाल का जवाब (Masik Rashifal)

7 min read
Monthly Horoscope January 2025: जनवरी राशिफल 2025

Monthly Horoscope January 2025: आपकी राशि मेष से कन्या में से कोई है तो डॉ. अनीष व्यास से जानिए साल के पहले महीने में क्या आपको मिलेगा भाग्य का साथ, आमदनी अच्छी रहेगी या नहीं। इसके लिए पढ़ें मासिक राशिफल जनवरी 2025 मेष से कन्या राशि (Monthly Horoscope January 2025)

ये भी पढ़ें

New Year: 1 जनवरी से शुरू हो रहा अंग्रेजी कैलेंडर का नया साल 2025, जानें कब शुरू होगा हिंदू नव वर्ष


मासिक मेष राशिफल (Masik Mesh Rashifal January)

करियर और आर्थिक जीवनः मासिक मेष राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार महीने की शुरुआत में ही मेष राशि वालों को चिंता और परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपके अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे और करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। जो भी प्रयास करेंगे, उसमें दूसरे सप्ताह से ही शुभ फल और सफलता मिलने लगेगी। कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा और कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। यात्राएं शुभ साबित होंगी।

माह के मध्य तक आपका बिजनेस नई ऊंचाई छूएगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। हालांकि करियर-कारोबार को लेकर जनवरी के आखिरी भाग में सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिक रहेगा। पैसों की किल्लत से बचने के लिए धन का प्रबंधन करना होगा। माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।


पारिवारिक जीवनः मेष मासिक राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको पूरे महीने स्वजनों की भावनाओं की कद्र करना चाहिए। उनकी बातों को ध्यान से सुनना समझना चाहिए। ऐसा करने से आपकी लव लाइफ और वैवाहिक लाइफ अच्छे से चलेगी।

माह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति जैसे छोटे भाई-बहन या जीवनसाथी आदि के साथ तकरार होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं।


स्वास्थ्य जीवनः जनवरी के मध्य में मेष राशि वालों को अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ध्यान देना होगा वर्ना परेशानी आएगी। इस महीने सूर्याष्टकं का पाठ करें लाभ होगा।

वृषभ राशिफल जनवरी 2025 (Masik Vrishabh Rashifal January)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ राशिफल करियर और आर्थिक जीवन जनवरी 2025 के अनुसार नया महीना वृषभ राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस माह आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। हालांकि सुखद पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कारोबारियों को माह की शुरुआत में आशा से कम लाभ हो सकता है लेकिन दूसरे सप्ताह से स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। इस समय सत्ता-सरकार और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। जनवरी की शुरुआत में आपको अचानक से कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। आपको पैसों की किल्लत न हो, इससे बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें।

माह के मध्य में इष्टमित्रों और वरिष्ठ लोगों की मदद से करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता पाएंगे। इस दौरान किस्मत आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेगी। आप अपने करियर और कारोबार में नाम, शोहरत और धन खूब कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि माह के अंतिम सप्ताह में आपको धन के लेनदेन और लोगों के साथ बात व्यवहार में सावधान रहना होगा।


पारिवारिक जीवनः वृषभ राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार माह की शुरुआत का समय वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन के हिसाब से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कामकाज में इतने डूबे रहेंगे कि आप अपने घर-परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

रिश्ता अच्छा बनाने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए घर की जिम्मेदारियों से न भागें और न ही जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा करें। श्रीसूक्त का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

मिथुन राशिफल जनवरी 2025 (Monthly Horoscope Gemini January 2025)

करियर और आर्थिक जीवन जनवरीः मिथुन राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार नए साल की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा उठापटक वाली रह सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है और यदि आप व्यवसायी हैं तो आय के मुकाबले व्यय की अधिक रहेगा।


मिथुन राशि के लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। माह के मध्य में आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो इस दौरान आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में अच्छी प्रगति और लाभ होगा। कुल मिलाकर इस दौरान आपकी करियर और कारोबार में उन्नति होगी।

लोग आपके निर्णयों की तारीफ करेंगे। इस दौरान आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको लोगों के साथ बेवजह विवाद करने से बचते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करने पर ध्यान देना होगा। जनवरी के अंत में मिथुन राशि वालों के लिए कुछ बड़े खर्च आने से आपके सामने आर्थिक दिक्कत पैदा हो सकती है।


पारिवारिक जीवनः जनवरी की शुरुआत में मिथुन राशि वालों और उनके स्वजनों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।


स्वास्थ्य राशिफलः मिथुन मासिक राशिफल के अनुसार सेहत और संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

मासिक कर्क राशिफल (Monthly Horoscope Cancer January 2025)

करियर और आर्थिक जीवनः मासिक कर्क राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार नए महीने की शुरुआत थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है। महीने के पहले सप्ताह में सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में आपको कुछ दिक्कत आ सकती है। इस दौरान आपको सौभाग्य का साथ कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भी अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

नौकरीपेशा लोगों पर उनके वरिष्ठों का दबाव बना रहेगा तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस समय किसी भी अवसर को हाथ से निकलने न दें वर्ना पछताना पड़ेगा।


माह के मध्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयासरत हैं तो उत्तरार्ध तक सफलता के लिए इंतजार करना होगा। जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में आपको कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे।


पारिवारिक जीवनः मासिक कर्क राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार जनवरी महीने की शुरुआत में अपनों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। इस दौरान लाइफ पार्टनर अथवा लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। हालांकि माह के मध्य तक आप संवाद के जरिए समस्याओं को दूर कर लेंगे। जनवरी में रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अहंकार करने से बचना होगा। शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।

जनवरी 2025 मासिक राशिफल- तुला से लेकर मीन का राशिफल फोटो पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

Masik Rashifal January 2025 New Year _ जनवरी 2025 मासिक राशिफल

सिंह राशिफल जनवरी 2025 (Monthly Horoscope Leo January 2025)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह राशिफल जनवरी 2025 करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार नए साल के पहले महीने में सिंह राशि वालों को वाणी व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना चाहिए। यदि एक कदम पीछे करने पर लाभ होता हो तो बिल्कुल न हिचकिचाएं। ऐसा करने से जनवरी की शुरुआत में आने वाली बड़ी मुश्किलों से पार पा जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में आय और व्यय में संतुलन बनाना होगा।


जनवरी के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए परिश्रम करना होगा। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। माह के मध्य में आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले या पदोन्नति हो सकती है। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और बचत बढ़ेगी।


पारिवारिक जीवनः मासिक सिंह राशिफल जनवरी 2025 के अनुसार नए साल के पहले महीने में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। फैमिली लाइफ के लिहाज से जनवरी महीने की शुरुआत अच्छी रहने वाली है।

इस दौरान आपके रिश्ते स्वजनों के साथ अच्छे रहेंगे। शुभचिंतक तमाम मुश्किलों को दूर करने में मदद करेंगे। अहंकार से दूर रहेंगे तो लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। माह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः

मासिक कन्या राशिफल 2025 (Monthly Horoscope Leo January 2025)

करियर और आर्थिक जीवनः मासिक कन्या राशिफल 2025 करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार करियर और कारोबार की दृष्टि से यह महीना नई संवभावनाओं के द्वार खोलने वाला है। इस माह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा।

माह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस माह आपकी मनोकामना पूरी होगी। यदि आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे थे तो रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।


माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का कद कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। इस दौरान आपको किसी दूसरी संस्था से अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि करियर और कारोबार में किसी भी बड़े बदलाव को करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। माह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं शुभ रहेंगी।


पारिवारिक जीवनः कन्या राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार जनवरी 2025 सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। जीवन के हर कदम पर संगी-साथी आपके साथ खड़े रहेंगे। हालांकि माह के उत्तरार्ध में कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ कम समय बिता पाएंगे।


स्वास्थ्य राशिफलः नव वर्ष 2025 के पहले महीने में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। माह की शुरुआत में किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने की आशंका है। इससे शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकते हैं। बुधवार के दिन गो माता को हरा चारा खिलाएं, लाभ होगा।

इसके अलावा जयपुर के ज्योतिषी सतीश चंद्र शास्त्री से वैदिक ज्योतिष से सभी राशियों का साल भर का राशिफल जानना चाहते हैं तो देखें वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर