
Monthly Horoscope July 2026 in Hindi:मासिक राशिफल जुलाई 2026 : ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल के लिहाज से जुलाई 2026 का महीना बेहद विशेष होने जा रहा है। इस अवधि में सूर्य, बुध और शुक्र जैसी बड़ी शक्तियां अपनी राशियां बदल रही हैं, जबकि शनि मीन राशि में वक्री होकर अपनी चाल से चकित करेंगे। ब्रह्मांड में होने वाली यह हलचल हर व्यक्ति के जीवन, करियर और दीर्घकालिक योजनाओं को गहराई से प्रभावित करेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, ग्रहों का यह चक्र प्राकृतिक बदलावों के साथ-साथ सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना क्या सौगात और चुनौतियां लेकर आ रहा है।
मेष राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। कामकाज में रुकावटें आएंगी और योजनाएं समय पर पूरी नहीं होंगी। इस वजह से मन खिन्न हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनेस कर रहे हैं तो पैसों का लेन-देन साफ-सुथरे तरीके से करना जरूरी होगा। इस समय अपने शत्रुओं और धोखा देने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। फिजूल खर्ची से परहेज करें, वरना आप पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
हालांकि महीने के बीच से हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे और आपका आत्मविश्वास फिर से मजबूत होगा। किसी सीनियर की मदद से प्रॉपर्टी या पुराने विवादों में राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में माह की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और संवाद से रिश्ते संभल जाएंगे। समय के साथ वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान में सावधानी रखें। पिता या घर के किसी बुजुर्ग की तबीयत को लेकर भी चिंता हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ घर के बड़ों का भी विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला असर देने वाला हो सकता है। महीने की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। प्रमोशन या कोई पुराना अटका लाभ मिलने की संभावना रहेगी। लेकिन जैसे-जैसे माह आगे बढ़ेगा, कार्यभार भी बढ़ेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। ऐसे में कोई भी अहम फैसला जल्दबाजी में या किसी के कहने पर न लें।
महीने के दूसरे सप्ताह में आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। आपसे नए लोग जुड़ सकते हैं, जो आगे चलकर मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए आपको संयम और स्पष्टता रखने की जरूरत होगी। व्यापारियों को अपने व्यवहार में लचीलापन लाना होगा और अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखनी चाहिए।
प्रेम जीवन की शुरुआत अच्छे संकेतों से होगी। विवाहितों को अपने साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। महीने की शुरुआत में आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन बाद में संतान को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता होगी।
मिथुन राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत लाभदायक रहने वाली है। आपको अलग-अलग स्रोतों से आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। करियर या कारोबार में जो बाधाएं चल रही थीं, वे कम होने लगेंगी और आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब कुछ प्रयासों से पूरे हो सकते हैं। लेकिन महीने के बीच में आपको किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी आपको नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुरता और मेहनत से उन्हें पीछे छोड़ देंगे।
नौकरीपेशा जातकों को काम करने के तरीके में सुधार करना जरूरी होगा और उन्हें थोड़ा स्मार्ट वर्क भी सीखना चाहिए। जमीन या मकान से जुड़ा कोई निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और किसी महिला मित्र की मदद से पुराने भ्रम खत्म होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस समय दूसरों की दखलंदाजी से बचें और मन को शांति देने वाले काम करें।
कर्क राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत शुभ संकेतों से भरी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों को लंबे समय से रुका पैसा अचानक वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी। कमाई के नए स्रोत बनेंगे और कोई जरूरी काम दोस्त या परिचित की मदद से पूरे होंगे।
हालांकि अपनी प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान को लेकर आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि महीने के बीच में कोई अप्रत्याशित यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा लाभकारी तो रहेगी लेकिन आपको बातचीत में संयम बरतना होगा, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। अपनी मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें और खुद को भी जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से बचाएं।
महीने के दूसरे हिस्से में जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। प्रेम जीवन में करीबियां बढ़ेगी और पारिवारिक संबंधों में भी अपनापन महसूस होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा और घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा।
सिंह राशि के जातकों को इस महीने भाग्य का साथ मिल सकता है। महीने की शुरुआत में विदेश में काम करने वाले लोगों को किसी बड़ी योजना में जुड़ने का मौका मिल सकता है या कोई नया लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बढ़ेगा और घर में सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। वाहन खरीद सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी।
महीने के बीच में परिवार के साथ किसी बड़े धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। अगर आप जमीन या घर खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो महीने का आखिरी हिस्सा इस कार्य के लिए अनुकूल रहेगा। इस समय सहयोगियों से अच्छा तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। कारोबार में धीरे-धीरे लाभ मिलने लगेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें, छोटी समस्या बड़ी न बने, इसके लिए तुरंत कदम उठाएं।
प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए चलें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है। पारिवारिक उलझनों को एक-एक कर सुलझाएं और जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें। आपसी समझ और साथ से रिश्ते और मजबूत होंगे।
कन्या राशि के लिए यह महीना थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ बीतेगा। महीने की शुरुआत में कार्यस्थल पर सहकर्मियों से टकराव हो सकता है इसलिए सोच समझकर सबसे व्यवहार करें। किसी भी स्थिति में संयम बनाए रखें और अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं। दूसरों के प्रभाव में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें। कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को समय की कद्र करते हुए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
वैवाहिक जीवन में आ रहीं समस्याओं को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। महीने के बीच तक चीजों को स्पष्ट रखना और किसी भ्रम में न पड़ना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरने लगेंगी और पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बेहतर होगा।
प्रेम संबंधों में बनी हुई उलझनें धीरे-धीरे खत्म होंगी और आपसी विश्वास में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नशे या अधिक थकावट से बचें। रोजाना थोड़ा योग या ध्यान करने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। धार्मिक कामों में भाग लें, जिससे मन शांत रहेगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।