राशिफल

New Year Rashifal 2024: नए साल 2024 में गुरु करेंगे कृपा, कुंभ राशि वालों को धन लाभ पर क्रिप्टो करेंसी से रहना होगा दूर

New Year Rashifal 2024 आपकी राशि कुंभ है तो नए साल 2024 में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी बस इन कामों से दूरी बनानी होगी। इसी के साथ पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, प्रेम संबंध कैसे रहेंगे, करियर कैसा मोड़ लेगा आदि सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल 2024

3 min read
Dec 24, 2023
वार्षिक कुंभ राशिफल 2024

स्वास्थ्य राशिफल कुंभ राशि 2024
आपकी राशि कुंभ है तो साल 2024 में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरे भाव में राहु गले में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। खानपान की अशुद्धता के कारण मुख में छाले और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। यदि आप एल्कोहल और तंबाकू आदि का सेवन करते हैं तो इस वर्ष आपको काफी सावधान रहना चाहिए और संभव हो तो नशे से दूर हो जाएं। शनि देव की स्थिति के कारण पैरों और घुटनों में दर्द की समस्या होती रहेगी। तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। साथ ही आप आयुर्वेद भी मददगार हो सकता है। गुरु के चौथे भाव में गोचर के प्रभाव से आपको स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि 2024 आर्थिक स्थिति
आपकी राशि कुंभ है तो साल 2024 में आपके धन कमाने की क्षमता में वृद्धि होगी। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। गुरु नवम और एकादश भाव में दॄष्टि रखेंगे जिससे व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी। लेकिन आप अनावश्यक धन बर्बाद भी कर सकते हैं। क्रिप्टो करंसी और वर्चुअल माध्यम से किए गए इंवेस्टमेंट से आपको नुकसान हो सकता है। किसी भी बड़े आर्थिक निवेश के पहले किसी विशेषज्ञ से राय अवश्य ले लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप संभाल कर रखें। यदि आप किसी तरह की चूक करते हैं तो आपको बडी़ आर्थिक हानि भी हो सकती है। द्वितीय घर का राहु आपको निवेश को लेकर भ्रमित भी कर सकता है। अगस्त से नवम्बर आर्थिक दॄष्टि से शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवन कुंभ राशि
शनि कुंभ राशि में ही पूरे वर्ष रहेंगे जिसके कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। गुरु वर्ष के प्रारंभ में तृतीय स्थान को प्रभावित करेंगे। इसके कारण भाई-बहनो के जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। राहु दूसरे भाव में जल राशि में बने हुए हैं इसीलिए किसी परिजन को सेहत की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है। संवादहीनता की स्थितियां आपके कई रिश्तों को बिगाड़ भी सकती है। खराब व्यवहार रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए अपने व्यवहार को अच्छा और यथार्थवादी रखें। जुलाई के बाद का समय सामाजिक जीवन के लिए ठीक रहेगा।

कुंभ राशि प्रेम जीवन
कुंभ राशि वालों के लिए साल 2024 में ऐसी स्थितियां हैं कि प्रेमी आप पर प्यार लुटाएगा। जो आपको मानसिक रूप से हेल्प करेगा। शुरुआती तीन महीने आपको नए वैवाहिक और प्रेम-संबंधों से बचना चाहिए। गुरु के चतुर्थ भाव में आने के बाद जीवनसाथी को स्वास्थ्य लाभ होगा। इस वर्ष जीवनसाथी पर आपको काफी ध्यान देना होगा। उनका स्वास्थ्य वर्ष की शुरुआत में आपको परेशान करता रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। फरवरी और जुलाई का महीना जीवनसाथी के लिए शुभ नहीं रहेगा।

कुंभ राशि 2024 शिक्षा और करियर
कुंभ राशि वाले छोटे बच्चों को साल 2024 में पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए नया साल चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आप अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रम की स्थिति में पड़ सकते हैं। अप्रैल और अगस्त आपकी पढ़ाई को लेकर शुभ नहीं रहेंगे। लेकिन मई के बाद गुरु गोचर 2024 के बाद आपकी पढ़ाई में प्रगति होगी। शनि की दॄष्टि आपके दशम भाव पर रहेगी इसके कारण आप अपने काम पर बहुत ध्यान देंगे। शनि आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। वर्ष 2024 की शुरुआत में ही आपको जॉब बदलने के मौके मिल सकते हैं।

Also Read
View All