धनु राशिफल 2024 स्वास्थ्य
आपकी राशि धनु है तो साल 2024 में स्वास्थ्य की दृष्टि आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस साल धनु राशि वालों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। शुरुआती पांच महीने में राशि स्वामी गुरु पञ्चम भाव में रहेंगे, इसके कारण आपको एलर्जी और फ्लू की समस्या बीच-बीच में होती रहेगी। इस समय आपको अपने प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करना होगा। हालांकि शनि की तृतीय स्थिति के कारण आप बीमारियों से बचते रहेंगे। चतुर्थ भाव में राहु के कारण इस साल अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। मई 2024 के बाद आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पौष्टिक और हल्का भोजन करने के साथ दिनचर्या संतुलित रखने से आप अधिक परेशानियों से दूर रहेंगे।