कन्या स्वास्थ्य राशिफल
कन्या वार्षिक राशिफल के अनुसार वर्ष 2024 की शुरुआत में बृहस्पति देव कन्या राशि वालों के अष्टम भाव में रहेंगे और यहां शनि की दृष्टि रहेगी जिससे उदर विकार हो सकता है और आपको परेशानी होगी। लेकिन शनि के छठे भाव में होने से आपका इम्यून सिस्टम सक्रिय रहेगा। इस समय राहु-केतु भी आपकी राशि पर प्रभाव डालेंगे। जिससे पेट में इंफेक्शन हो सकता है। अपने आहार-विहार और व्यायाम पर आपको इस साल काफी ध्यान देना होगा। 1 मई के बाद गुरु जब वृषभ राशि में जाएंगे तो आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें, इसी में भलाई है।