राशिफल

Numerology : बहुत ईमानदार होते हैं मूलांक 1 वाले लोग, इन पर हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आज बता रही हैं मूलांक 1 वालों की खासियत...तो अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10,19 और 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 माना जाएगा। तो आइए जानते हैं मूलांक 1 के लोगों के बारे में सबकुछ...

2 min read
Feb 21, 2023

Mulank 1 : ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्व माना गया है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में पूरा एक पार्ट अंकज्योतिष पर आधारित है। मूलांक पर आधारित यह अंक ज्योतिषशास्त्र अंक 0 से लेकर अंक 9 तक होता है। अंकशास्त्र में हर एक अंक का अपना अलग महत्व और खासियत बताई गई है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट एंड न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आज बता रही हैं मूलांक 1 वालों की खासियत...तो अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10,19 और 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 माना जाएगा। तो आइए जानते हैं मूलांक 1 के लोगों के बारे में सबकुछ...

ईमानदार होते हैं मूलांक 1 वाले लोग Mulank 1

Mulank 1 : मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह को माना गया है और सूर्य को जीवन शक्तिका प्रतीक माना जाता है। मूलांक 1 वाले लोग अपने दृढ़निश्चय और नेतृत्व के गुण के लिए जाने जाते हैं। मूलांक 1 वाले ईमानदार होते हैं। इन लोगों में ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है। हालांकि ये लोग स्वभाव से कुछ हद तक थोड़े हठी और अहंकारी होते हैं। मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमानी होते हैं। ये अति महत्वाकांक्षी होते हैं। आकर्षक, सुन्दर, अपना कार्य करने में निपुण और सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। ये लोग किसी के भी अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये लोग निडर, साहसी भी होते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों से निपटना इन्हें आसानी से आता है। ये विपरीत परेशानी में बिल्कुल नहीं घबराते। हालांकि कभी-कभी ये स्वार्थी भी हो जाते हैं।

कभी नहीं होती है धन की कमी Mulank 1
Mulank 1 - मूलांक 1 वाले लोग जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं रहती। ये लोग अपने ऐशो-आराम और शौक की चीजों पर धन खर्च करते हैं। इन लोगों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। इनकी अंक 2, 3, 9 मूलांक वालों से इनका तालमेल अच्छा रहता है। इनका प्रेम सम्बंध स्थायी रहता है। इन्हें सेहत से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती हैं।

रविवार सोमवार होते हैं शुभ दिन Mulank 1
Mulank 1- मूलांक 1 वाले लोगों के लिए सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इन्हें भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। वहीं रविवार का व्रत रखना चाहिए।

Updated on:
21 Feb 2023 06:22 pm
Published on:
21 Feb 2023 06:18 pm
Also Read
View All