Numerology 16 September 2022: 16 सितंबर, शुक्रवार को इन बर्थ डेट वालों को मिलेगी खुशखबरी, होगा व्यापार में बढ़िया लाभ!
Numerology Prediction for 16 September 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा…
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक अशांति पैदा हो सकती है। धन लाभ होने के अच्छे योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेगा। आज आपके लिए शुभ अंक 23 हैं।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
आज का दिन आपके लिए फलदायक साबित होगा। किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक 23 है।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का दिन शुभ साबित होगा। शुभ अंक 20 है।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय परिस्थिति का आंकलन स्वयं करें। खर्चा बढ़ सकता है। आज शुभ अंक 26 है।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
निवेश के मामलों में किसी और से सलाह नहीं लें। घर में तनावपूर्ण माहौल से चिंता बढ़ेगी। सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे। शुभ अंक 22 है।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
आपका बड़बोलापन समस्या खड़ी कर सकता है इसलिए बातचीत के दौरान संयम बरतें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। तकनीकी निजी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। शुभ अंक 11 है।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
घर में कोई अतिथि आ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। मेहनत का अनुकूल कोई परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार वृद्धि के योग बन रहे हैं। शुभ अंक 18 है।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश के लिए अनुकूल है। संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक 10 है।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील आ सकती है। दांपत्य जीवन में तकरार आ सकती है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरू करें। शुभ अंक 5 है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 16 सितंबर 2022: अपने धन, व्यवसाय और परिवार से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें शुक्रवार का राशिफल