राशिफल

Rashifal 17 August 2021: इन 5 राशियों की चमकने जा रहा है किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार?

17 अगस्त को क्या कहते हैं आपके ग्रह

3 min read
Aug 16, 2021
17 August 2021-Horoscope : Daily horoscope

आज एक ओर जहां सूर्य अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आज ही सावन का आखिरी मंगलवार और चौथा मां मंगला गौरी व्रत भी है। ग्रहों के परिवर्तन के चलते आज एक बार फिर राशियों के फल में परिवर्तन का सिलसिला जारी है। जिसके चलते प्रत्येक राशि का फलादेश बदलता दिख रहा है। वहीं हर रोज ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइए समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मंगलवार Tuesday, 17 अगस्त 2021 का दिन कैसा रहेगा?आपके लिए

IMAGE CREDIT: patrika

: Aries Daily Horoscope 17 August 2021 आज का मेष राशिफल
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। नौकरों पर नजर रखें।

: Taurus Daily Horoscope 17 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

Gemini Daily Horoscope 17 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न रहें।

Cancer Daily Horoscope 17 August 2021 आज का कर्क राशिफल
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी। अपने संबंधो के प्रति लापरवाही न करें।

IMAGE CREDIT: patrika

Leo Daily Horoscope 17 August 2021 आज का सिंह राशिफल
नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

Virgo Daily Horoscope 17 August 2021 आज का कन्या राशिफल
अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। समय का सदुपयोग करने के साथ ही अपनी संगत भी बदलें। दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।

Libra Daily Horoscope 17 August 2021 आज का तुला राशिफल
समय पर काम होने न से मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Scorpio Daily Horoscope 17 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।

Sagittarius Daily Horoscope 17 August 2021 आज का धनु राशिफल
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।

Capricorn Daily Horoscope 17 August 2021 आज का मकर राशिफल
आज व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

Aquarius Daily Horoscope 17 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। धर्मग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

Pisces Daily Horoscope 17 August 2021 आज का मीन राशिफल
विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना करेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। दूसरों पर जल्द विश्वास न करते हुए सतर्क रहें।

Also Read
View All

अगली खबर