
Aaj Ka Rashifal 13 January 2026 : आज का राशिफल 13 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: आज का राशिफल 13 जनवरी 2026: माघ मास के शुक्ल पक्ष का आज दसवां दिन है और दिन मंगलवार का है, जो हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य देव धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख लेकर आ रही है, वहीं कुछ राशियों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आइए जानते ज्योतिष डॉ अनीष व्यास से आज का विस्तृत राशिफल, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे वक्त से किसी बीमारी से परेशान थे, तो आज राहत मिलेगी। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, और अपनों का साथ और प्यार भी महसूस होगा। काम-धंधे में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, नए इनकम के रास्ते खुल सकते हैं। चाहें तो कोई नया काम पार्टनर के साथ शुरू कर सकते हैं। साथ ही परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का भी प्लान बन सकता है।
आज का दिन थोड़ा टेढ़ा हो सकता है। फालतू कामों में उलझकर टाइम और एनर्जी दोनों बर्बाद हो सकती हैं, जिससे दिमाग भी परेशान रहेगा। भागदौड़ ज्यादा होने से सेहत पर असर पड़ेगा। बिजनेस में उतना फायदा नहीं दिख रहा, जितनी उम्मीद थी, और साथियों से भी टकराव हो सकता है। घर में भी किसी बात को लेकर माहौल थोड़ा खराब रह सकता है।
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है। परिवार में किसी के बर्ताव से मन बेचैन रहेगा। भाई-बहनों या पार्टनर से झगड़े कम होंगे, लेकिन कारोबार में कोई बड़ा बदलाव करना फिलहाल सही नहीं। गाड़ी या किसी मशीन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। बोलचाल में नरमी रखें, गुस्से में कुछ न कहें।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर कोई पुराना काम अधूरा है, तो आज पूरा कर सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। घर की परेशानियां भी दूर होंगी और सेहत में सुधार दिखेगा। बिजनेस में फायदे के मौके बन रहे हैं, तो नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है, या किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर वालों का पूरा साथ मिलेगा और आपसी गलतफहमी भी दूर होगी।
आज सुबह से ही आपको पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज किस्मत आपका साथ दे सकती है, मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में भी कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है, और किसी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी खास इंसान से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे पूरे दिन मन खुश रहेगा।
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, तो गाड़ी वगैरह संभलकर चलाएं। बिजनेस में बड़ा निवेश करने से बचें, वरना पैसों की दिक्कत आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को दुखद खबर मिल सकती है, जिससे माहौल थोड़ा भारी रहेगा। बोलचाल में संयम रखें और किसी बहस से दूर रहें।
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा है। ज्यादा कामकाज की वजह से थकान और तनाव रहेगा। किसी करीबी की सेहत भी परेशान कर सकती है। ऐसे में नया काम शुरू करने से बेहतर है कि फिलहाल रुके रहें, वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आज सफलता की उम्मीद कम है, लेकिन कोशिश जारी रखें, समय बदलेगा।
आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव है। जो भी काम पेंडिंग थे, आज पूरे कर सकते हैं। किसी खास इंसान से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। नया बिजनेस या कोई पर्सनल प्लान भी शुरू कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत होगी और सेहत भी साथ देगी, जिससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी। फाइनेंशियल गेन के भी अच्छे संकेत हैं।
आज का दिन काफी शुभ है। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो हाथ में लें, सफलता मिलेगी और तरक्की का रास्ता खुलेगा। किसी पुराने, जाने-माने व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन खुश रहेगा। रुका पैसा भी मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में इज्जत और सम्मान बढ़ेगा।
आज का दिन मेहनत के बावजूद बेकार की भागदौड़ में निकल सकता है। किसी विवाद में फंस सकते हैं या विरोधियों की चालों का शिकार बन सकते हैं। सेहत में गिरावट महसूस होगी, जिससे दिनचर्या बिगड़ सकती है। बिजनेस में नुकसान का खतरा है, और नौकरी में भी अस्थिरता या तनाव झेलना पड़ सकता है। बालों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, और साथियों के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। घर में पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव या बहस हो सकती है।
आज का दिन कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आज निवेश से बचें। विरोधी आपके हर कदम पर नजर रखे हुए हैं और उनके चालें भी चल सकती हैं। सेहत का खास ध्यान रखें, और जितना हो सके, आराम करें। शरीर और दिमाग दोनों को आज थोड़ा आराम चाहिए।
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आप बड़ी कठिनाईयों से भी आसानी से पार पा सकेंगे और कठिनाइयों पर विजय हासिल कर सकेंगे, व्यवसायिक क्षेत्र में आपको लाभ के मौके मिलेंगे और आपका व्यावसायिक प्रयत्न सफल रहेंगे। परिवार और रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शुभ प्रभाव के साथ आज रुका हुआ धन भी आपके पास आ सकता है, जिससे आपके वित्तीय तनाव कम होंगे। परिवार में मांगलिक अवसरों के योग बनेंगे, जिससे घर-परिवार में खुशियाँ और सुख-शांति बनी रहेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन या उत्सव में अपनी पूरी परिवार से मिल-जुल कर शामिल हो सकते हैं, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा
Published on:
12 Jan 2026 03:37 pm
