Saptahik Rashifal 22 February To 28 February 2026: फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह (22-28 फेव) तुला से मीन राशि वालों के लिए ग्रह बदलाव ला रहे हैं। तुला को धन-यात्रा शुभ, वृश्चिक को करियर सफलता, धनु को मिश्र फल। मकर-कुंभ सावधानी बरतें, मीन में बदलाव। डा. अनीष व्यास के उपाय पढ़ें। (Weekly Horoscope)
Saptahik Rashifal 22 February To 28 February 2026: फरवरी का यह आखिरी सप्ताह (22 से 28 फरवरी 2026) ग्रहों की चाल के हिसाब से बेहद खास होने वाला है। एक तरफ जहां 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राशियों के सितारे अपनी दशा बदल रहे हैं। आइए जानते हैं भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास तुला से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए यह सप्ताह क्या खुशखबरी या सावधानी लेकर आया है। (Weekly Horoscope 22 February To 28 February 2026)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होने के योग बनेंगे। पूरे सप्ताह आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसती रहेगी। अधीनस्थ लोगों का भी सहयोग मिलेगा।
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। भूमि-भवन और वाहन आदि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। छात्रों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा।
उपाय: महालक्ष्मी अष्टकम् का का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चिंताओं को दूर करके मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। पूरे सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी और अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। जिससे आपकी मार्केट में साख बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह शुभता लिए हुए है। स्वजनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आप अपने रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से अपेक्षा करने की बजाय अपने कार्य खुद ही समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए।
धनु राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप कोई भी बड़ा फैसला भावुकता अथवा क्रोध में आ कर न करें। धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत भले ही आपाधापी भरे रहे लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको काफी सुकून रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आप धन संचय करने में भी कामयाब होंगे।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है। इस दौरान आप अपने प्रेम संबंध को लेकर जरा ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। रिश्तों में आई गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि के जातकों इस सप्ताह अपने कार्यों को बड़ी सूझबूझ के साथ पूरा करने की आवश्यकता रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें अन्यथा आपको बेवजह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने मन में बेवजह का ईगो न पालें और खुद आगे बढ़कर दूसरों के साथ जुड़ाव का प्रयास करें।
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। अपनी आवश्यकताओं को अधिक न बढ़ने दें। यदि आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक संगठन से जुड़े हुए हैं तो किसी भी कार्य को करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हवन करते समय हाथ न जले, यानि सावधानी के साथ ही कार्य करें।
इस सप्ताह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उसे अपनी क्षमता के अनुसार निभाने का प्रयास करें। सहोदर भाई-बहनों के साथ व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें तथा मादक पदाथों से दूर रहें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यर्थ के कार्यों में आपका अधिकांश समय बर्बाद हो सकता है। इस सप्ताह लोगों के द्वारा समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने की चिंता सताएगी।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से बचते हुए शरीर का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी पुरानी बीमारी के उभरने अथवा मौसमी बीमारी को नजरंदाज न करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कोई भी ऐसा वादा नहीं करना चाहिए जिसे पूरा करना आपके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण लव पार्टनर के साथ आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़े बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है अथवा उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इस दौरान अनचाही जगह पर तबादले और अनचाही जिम्मेदारी मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा।
मीन राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़ी नीतियों और नियमों का पालन सही तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा वे अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढालने में ही भलाई रहेगी। निजी जीवन में भी किसी भी प्रकार का शार्टकट लेने से बचें। इस सप्ताह छात्र वर्ग का मन अध्ययन की बजाय अन्य गतिविधियों में लग सकता है, जिसके चलते उनकी पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रुपक्ष की कूटनीतिक चालों से बच कर रहें।
प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए एकदूसरे की भावनाओं का आदर करें। इस सप्ताह जीवनसाथी किे साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतानपक्ष की उन्नति को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।