राशिफल

Saptahik Rashifal Health 2 se 8 February 2025 : ग्रहों की चाल से बदलेगी सेहत की स्थिति, जानिए अपनी राशि का हेल्थ अपडेट

Saptahik Rashifal Health : इस सप्ताह का स्वास्थ्य राशिफल आपके लिए लेकर आया है कुछ विशेष जानकारी, जो आपके स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। जानिए, किस राशि के जातकों को किस तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और किस उपाय से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। डॉ. अनीष व्यास से जानें संपूर्ण साप्ताहिक हेल्थ राशिफल में मेष से मीन तक के हर सवाल का जवाब..

3 min read
Feb 01, 2025
Saptahik Health Rashifal

Saptahik Rashifal Health : डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 2 से 8 फरवरी का सप्ताह मेष सहित इन 5 राशि के लोगों के स्वास्थ लिए थोड़ा नरम रहेगा । जानिए, आपकी राशि के अनुसार सेहत से जुड़ी संभावनाएँ क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए विशेष उपायों का पालन करें।

मेष राशि : Saptahik health Rashifal Aries

मानसिक परेशानियाँ दूर होगी, स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा। दैनिक दिनचर्या काफी बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आर्थराइटिस के रोगियों का कष्ट बढ़ेगा। विटामिन डी की कमी है तो उसकी आपूर्ति जल्द पूरी कर लें।

वृषभ राशि : Saptahik health Rashifal Taurus

Saptahik health Rashifal Taurus

सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें।

मिथुन राशि : Saptahik health Rashifal Gemini

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। गुरूवार को नींद में कमी के कारण सिरदर्द और गैस की समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में शंका का भाव न उभरने दें। शुक्रवार को वायरल बुखार से जुड़ी स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। खान-पान में स्वच्छता और गुणवत्ता को विशेष महत्व देंगे। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क राशि : Saptahik health Rashifal Cancer

सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक चिन्तन से बचें। पेट के रोग और बदन दर्द की समस्या हो सकती है। उपायः शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि : Saptahik health Rashifal Leo

Weekly Health Horoscope

इस हफ्ते आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। लेकिन सप्ताह के मध्य में तनाव का सामना करना पड़ेगा। शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से बचना चाहिये। महिलाओं को पेट के निचले भाग में दर्द की शिकायत हो सकती है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक लगायें।

कन्या राशि : Saptahik health Rashifal Virgo

सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का ख्याल रखें तथा मौसमी बीमारी को लेकर अधिक सावधान रहें तथा नशे से दूर रहें। इस दौरान स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

तुला राशि : Saptahik health Rashifal Libra

आपको स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है। योग और व्यायाम को पर्याप्त समय अवश्य दें। दुर्गा चालीसा का प्रतिदिन 11 बार पाठ करें।

वृश्चिक राशि : Saptahik health Rashifal Scorpio

सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है लेकिन लापरवाही न करें। छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करें व उन्हें मीठा खिलायें।

धनु राशि : Saptahik health Rashifal Sagittarius

माइग्रेन के रोग उभर के आ सकते हैं। यदि किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो दवाइयाँ सही समय पर अवश्य लें। रविवार और मंगलवार को सावधानी रखें। काली गाय को नित्य भोजन के लिये भाग निकालें व अपने हाथों से खिलायें।

मकर राशि : Saptahik health Rashifal Capricorn

बीमार जातकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। हालांकि कुछ लोगों को इस सप्ताह गैस और सिरदर्द जैसी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। प्रतिदिन शिवलिङ्ग पर दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि : Saptahik health Rashifal Aquarius

खाँसी और जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं। गुरूवार के बाद का समय कुछ कमजोर हो सकता है।रविवार को छोड़कर सभी दिन शाम को तुलसी के समक्ष घी के दीपक जलायें।

मीन राशि : Saptahik health Rashifal Pisces

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लेकिन माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें प्रत्येक शाम को कपूर से दुर्गा जी की आरती करें या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
01 Feb 2025 10:33 pm
Published on:
01 Feb 2025 10:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर