Saptahik Tarot Rashifal (10-16 May 2026): मई का यह नया सप्ताह कई राशियों के लिए आत्ममंथन, नए अवसर और रिश्तों में बदलाव लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि कहीं भावनाएं मजबूत होंगी तो कहीं करियर में नई दिशा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
Saptahik Tarot Rashifal (10-16 May 2026): रविवार का दिन ग्रहों की चाल और ऊर्जा में बदलाव का संकेत दे रहा है, जिसका असर आने वाले पूरे सप्ताह में कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह कुछ लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ को रिश्तों और भावनाओं से जुड़े अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं। ग्रहों की स्थिति मानसिक उतार-चढ़ाव के साथ नई शुरुआत के संकेत भी दे रही है। टैरो कार्ड्स के अनुसार यह समय आत्मविश्लेषण, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार जानिए कुंभ से मीन समेत सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
तुला राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह प्यार और संतुलन से भरा रहेगा। इस दौरान आप अपने करीबी लोगों के साथ पहले से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। रिश्तों में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं और बातचीत के जरिए कई गलतफहमियां दूर होंगी।
ऑफिस में आपकी समझदारी और शांत स्वभाव आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था, तो उसमें भी सकारात्मक खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में त्वचा या हार्मोनल बदलाव को नजरअंदाज न करें। नियमित योग और मेडिटेशन मानसिक शांति देंगे।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य लेकिन सोचने-विचारने वाला रहेगा। इस दौरान आप जीवन के कुछ गहरे सवालों पर ध्यान दे सकते हैं। किसी पुराने दोस्त या रिश्ते की वापसी आपके मन में पुरानी यादें जगा सकती है।
रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी गलतफहमियां बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी अंदरूनी आवाज पर भरोसा रखें, वही आपको सही रास्ता दिखाएगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य को लेकर तनाव और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है।
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और इन यात्राओं से आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
घर-परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम या छोटी खुशी का माहौल बन सकता है। आपकी सकारात्मक सोच इस सप्ताह कई मुश्किल काम आसान कर सकती है। हालांकि पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आराम और संतुलित दिनचर्या जरूरी होगी।
मकर राशि के लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे।
परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी और आपको हर काम को संतुलित तरीके से संभालना होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें। कमर और घुटनों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके मन में कई नए आइडिया आएंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा।
किसी पुराने मित्र या गुरु से मुलाकात आपको नई प्रेरणा दे सकती है। निजी जीवन में अचानक बदलाव या नई जिम्मेदारी आने की संभावना है। लगातार काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को आराम देना भी जरूरी होगा।
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। पुराने रिश्तों या अधूरे सपनों को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। हालांकि यह समय खुद को समझने और आगे बढ़ने का है।
करियर में आपकी रचनात्मकता और संवेदनशील सोच आपको सफलता दिला सकती है। कला, संगीत या आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ाव मानसिक सुकून देगा। रिश्तों में छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें और खुलकर संवाद करें। पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच इस सप्ताह आपको बेहतर महसूस कराएगी।