आम जीवन में आप देखेंगे कि इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करने वाले लोगों का मूलांक अक्सर 8 होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 8, 17 और 26 तारीख होती है, उनका मूलांक/जन्मांक 8 होता है और इसका ग्रह शनि होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार शनि नियंत्रित इस मूलांक के लोग रहस्यमयी होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है, इस बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये कभी किसी को अपने राज नहीं बताते। साथ ही इन तारीखों पर जन्मे लोग मिलनसार भी नहीं होते। जिस वजह से इनके ज्यादा दोस्त नहीं बनते।
शनि के प्रभाव से 8, 17 और 26 बर्थ डेट वाले लोग यानी जिनका मूलांक 8 है, उनमें से अधिकांश लोग इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते देखे जा सकते हैं। ये लोग बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर, लोहे से जुड़ी वस्तुओं या ऑटोमोबाइल से जुड़े बिजनेस भी करते नजर आते हैं। इनके काम करने का तरीका प्रायः गोपनीय होता है। ये जल्दी से किसी को अपने मन की बात नहीं बताते हैं और खानपान के शौकीन होते हैं। भाग्य का इन्हें कई बार साथ नहीं मिलता है। इन्हें सफलता कड़ी मेहनत के बाद ही मिलने के आसार रहते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के लोग जिस लक्ष्य को तय करते हैं, उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। इंट्रोवर्ट होने से ये लोग प्रचार-प्रसार से दूर रहते हैं। इन मूलांक के लोगों को दिखावा पसंद नहीं होता। लेकिन ये हर विषय पर गंभीरता से विचार करते हैं और तोल मोल कर बोलते हैं। खास बात है इन तारीखों पर जन्मे लोग धीरे-धीरे सफलता पाते हैं। इनके मार्ग में कई रुकावट आती हैं लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। ये लोग एकाकी और एकान्तप्रिय जीवन जीना पसंद करते हैं।
इन तारीखों पर जन्मे लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कई बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। धन संग्रह करने की अच्छी आदत होती है। ये लोग बेफिजूल पैसा खर्च नहीं करते। धीरे-धीरे काफी धन एकत्रित कर लेते हैं और धनवान बन जाते हैं।