Venus Transition Horoscope: सुख समृद्धि प्रदाता शुक्र 29 जून 2025 को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र 26 जुलाई तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इसका धरती पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनकी चांदी होने वाली है (Shukra Rashi Parivartan 2025 Vrishabh Rashi)।
Shukra Rashi Parivartan 2025 Vrishabh Rashi: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मंगल की राशि मेष को छोड़कर शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। यह ग्रह दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा और गर्माहट से भर देता है लेकिन कुछ राशियों के लिए संकेत है कि वे अपने प्रेम संबंधों को पारदर्शिता और सत्यता के साथ संभालकर रखें, वर्ना उन्हें ऐसे संबंधों में ठोकर भी खानी पड़ सकती है।
जातक की कुंडली में राहु, केतु और मंगल जैसे क्रूर ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों नहीं होते हैं तो ही शुक्र देव अच्छे परिणाम देते हैं। आइये जानते हैं मेष से मीन तक की राशियों में से किन पर शुक्र गोचर का सकारात्मक असर पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। गोचर काल में पैसे बचाने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं। बड़े निर्णय आसानी से ले लेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में गोचर काल फायदेमंद रहेगा।
आर्थिक लाभ के तो योग बनेंगे लेकिन पारिवारिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी तरह की विवाद की स्थिति बन सकती है। अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। साथ ही घर में शादी विवाह जैसा कोई शुभ कार्य हो सकता है। इस दौरान बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और तरक्की के नए अवसर भी मिलेंगे।
करियर में अच्छे मुकाम पर पहुंचकर संतुष्टि मिलेगी। हालांकि कार्यस्थल पर अधिकारियों की वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी और अटका धन प्राप्त होगा।
भाग्य और पिता पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। करियर में भाग्य का साथ मिलने से अच्छा धन लाभ होगा और नए नए अवसर भी प्राप्त करेंगे।
पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी गलतफहमी की वजह से बड़ा विवाद हो सकता है। व्यापार में आपकी निर्णय लेने की क्षमता का अच्छा लाभ होगा।
नौकरी में बेहतर अवसर मिलेंगे और भाग्य का साथ मिलने से आमदनी में भी अच्छी वृद्धि होगी। लव लाइफ आनंदमयी रहेगी और कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं।