राशिफल

Surya Gochar 2026: 31 मार्च से 14 अप्रैल तक बुध के नक्षत्र में सूर्य, मेष, सिंह और धनु को मिलेगा भाग्य का साथ

Transit Sun Rashifal Surya Gochar Budh Ke Nakshatra: 31 मार्च से 14 अप्रैल 2026 के बीच सूर्य का गोचर बुध के रेवती नक्षत्र में हो रहा है, जिसे ज्योतिष में काफी खास माना जाता है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए किस्मत जैसे अचानक करवट लेती हुई नजर आ सकती है।
2 min read
Mar 30, 2026
Surya Gochar 2026, Sun transit March 2026
Transit Sun Rashifal Surya Gochar Budh Ke Nakshatra: 31 मार्च से बुध नक्षत्र में सूर्य गोचर|Freepik

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और 31 मार्च 2026, मंगलवार को शाम 08 बजकर 16 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जिससे इस गोचर का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन 14 अप्रैल की सुबह तक रहेगा, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान करियर, धन और प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं। खासतौर पर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला साबित हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है। खासकर व्यापार करने वालों को अपने काम की सराहना मिल सकती है और नई डील्स भी हाथ लग सकती हैं। आप हर काम को पूरे जोश और विश्वास के साथ पूरा करेंगे, जिसका अच्छा परिणाम मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से खास रह सकता है। काम के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा और परिणाम भी अच्छे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में भी संतुलन और खुशी बनी रहेगी। बस एक छोटी सी सलाह अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय राहत और तरक्की दोनों लेकर आ सकता है। अगर पिछले कुछ समय से मन में तनाव चल रहा था, तो अब धीरे-धीरे हल्का महसूस होगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जैसे परीक्षा या एडमिशन से जुड़ी सफलता। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी नए मौके बन सकते हैं प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलना संभव है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान आपका मन पॉजिटिव रहेगा और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

Updated on:
30 Mar 2026 11:10 am
Published on:
30 Mar 2026 11:10 am