राशिफल

Tarot Card Rashifal 5 March 2026 : होली भाई दूज पर किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, जानें 5 मार्च 2026 का टैरो राशिफल

Today Tarot Horoscope 5 March 2026 : Tarot Rashifal 5 March 2026 : टैरो राशिफल 5 मार्च 2026: होली भाई दूज के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन? गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की कृपा से किन राशियों को मिलेगा सौभाग्य और आर्थिक लाभ, जानें टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से।

3 min read
Mar 04, 2026
Tarot Card Rashifal 5 March : 5 मार्च 2026 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika)

Tarot Card Rashifal 5 March 2026 : टैरो राशिफल 5 मार्च 2026 : 5 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। 5 मार्च को होली भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। द्वितीया तिथि गुरुवार को शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का सम्पूर्ण राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आपको सलाह है कि आज कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ लगे। किसी बात को लेकर आपका आज अनावश्यक विवाद हो सकता है। साथ ही आज आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, बुधवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। दरअसल, आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस राशि के कुछ लोग अपना समय धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपने परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज यदि आपसे कोई उधार मांगे तो थोड़ा सोच विचार करके ही दें। वरना आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आज आप मकान या वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही जगह आर्थिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम करने की जरूरत है। हालांकि, आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। वरना आपकी किसी से बेवजह की बहस हो सकती है। जिस वजह से आपका अपने सहयोगियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है। साथ ही आज कोशिश करें की आप कार्यस्थल पर नई चीजों को सीखने के लिए आगे रहें। वरना बाकी लोगों के तुला में कहीं आप पीछे न रह जाएं।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज खुद को कामकाज को लेकर अधिक फोकस नहीं कर पाएंगे। आज हो सकता है कि आपको कामकाज में दिशा की कमी महसूस हो जाए। आपको सलाह है कि अपना ध्यान केंद्रित रखें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज काफी परेशानियों और मतभेदों से आमना सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। हो सकता है कि आज आपके काम ठीक से पूरे न हो पाएं। आपको सलाह है कि किसी से भी अनावश्यक विवाद से बचें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है। आज आपके सामने नए अवसर आएंगे। साथ ही आज आप जो भी यात्रा करेंगे आपको वांछित परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। साथ ही आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से थोड़ा सावधान रहें। व्यापारियों को कोई भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के कुछ जातकों को संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, आपको अपने रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। साथ ही आपके कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

Also Read
View All

अगली खबर