राशिफल

Aaj ka Tarot Rashifal, 01 October 2025: मेष, सिंह, कन्या को मिल सकती है सफलता, कर्क, वृश्चिक, मीन को चुनौतियां

Tarot Rashifal : आज का टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 पढ़ें। मेष, सिंह और कन्या को सफलता, धन लाभ और सम्मान मिलेगा, जबकि वृश्चिक, मीन, कर्क को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

3 min read
Sep 30, 2025
Tarot Rashifal : Aaj Ka Tarot Rashifal 1 October 2025: करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर टैरो कार्ड्स का संकेत (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

आज का टैरो राशिफल, 1 अक्टूबर 2025: टैरो कार्ड्स के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। मेष, सिंह, कन्या के लिए यह दिन लाभ, सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि लाएगा। अधूरे कार्य पूरे करने के अवसर मिलेंगे। मिथुन, मकर को परिश्रम के बाद सफलता, धन लाभ और पूंजी निवेश के अच्छे योग हैं। कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मीन राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और गलत निर्णय के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें

Maha Navami Kanya Pujan 2025 : विवाह, धन और नौकरी की हर समस्या हो सकती है दूर, जानें किस उम्र की कन्या से मिलेगा कैसा वरदान

मेष टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Mesh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको आज व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Vrishabh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रह सकता है। आज आपको कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तमाम वैर-विरोध,अन्तर्द्वन्द्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाइयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

मिथुन टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Mithun Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपको इस अवधि में हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।

कर्क टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Kark Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

सिंह टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Singh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जो भी महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

कन्या टैरो राशिफल 1 अक्टूबर2025 (Virgo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन समाज में आपको मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपको मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Tula Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशिवालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (vrishchik Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को अपने किसी गलत निर्णय के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

धनु टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Dhanu Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें साथ ही आपको सलाह है कि पक्षियों को दाना डालें।

मकर टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Makar Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को आज पूंजी निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कुंभ टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Kumbh Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज अपने व्यवहार को थोड़ा अच्छा रखने की जरूरत है। आज कोशिश करें की आप अपने मित्रों सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें। आपको आज कोई पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन टैरो राशिफल 1 अक्टूबर 2025 (Meen Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को फिलहाल, अजनबियों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Masik Rashifal October 2025 : तुला का सपना हो सकता है पूरा, धनु-मीन को रहना होगा सावधान, जानें अक्टूबर 2025 का राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर