
Tarot Monthly Horoscope July 2026:जुलाई 2026 का महीना उत्तरार्ध की राशियों के लिए बदलावों और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है। समय का पहिया कुछ राशियों के लिए वित्तीय चुनौतियां लेकर आ रहा है, तो कुछ के लिए रुके हुए कामों में गति आने के संकेत दे रहा है। इस महीने ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स के रहस्यमयी संकेत आपको करियर में सूझबूझ से कदम बढ़ाने और रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह देते हैं। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानते हैं कि तुला से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आने वाले चार हफ्ते भविष्य की क्या रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।
तुला राशि वालों के लिए जुलाई में पैसों की टेंशन बढ़ सकती है। अचानक खर्चे सामने आएंगे, लेकिन कमाई उतनी नहीं बढ़ेगी, जितनी आपको चाहिए। घर पर कोई फंक्शन या मां की तरफ से जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे थोड़ा तनाव भी होगा। सेंसिटिव टॉपिक पर बात करते वक्त सब्र से काम लीजिए, जल्दबाज़ी नुकसान कर सकती है। इन्वेस्टमेंट के फैसलों में दिमाग का इस्तेमाल करना जरूरी है, वरना उसकी भरपाई मुश्किल होगी। काम-काज में स्थिरता रहेगी, मगर कोई बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
वृश्चिक वालों के लिए जुलाई काफी पॉजिटिव नजर आ रही है। जो काम लंबे समय से अटका पड़ा था, उसमें अब हलचल शुरू होगी। पुराने करियर के प्रयास रंग लाएंगे। पैसा भी अचानक कभी पुराने इन्वेस्टमेंट, कभी प्लान के चलते आपके पास आ सकता है। फायदा आपके फैसलों की समझदारी पर ही टिका रहेगा। जल्दबाजी में कोई रिएक्शन देने की बजाय थोड़ा ठहरें, नहीं तो अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। काम पर आपकी गंभीरता और पकड़ दिखेगी, फैमिली सपोर्ट भी अच्छा मिलेगा।
धनु वालों के लिए जुलाई अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चे हाथ से निकल सकते हैं। घूमना, शॉपिंग या अपना कोई शौक, कहीं-न-कहीं पैसे का फ्लो तेज होगा। ऐसे में फाइनेंशियल डिसिप्लिन जरूरी है, वरना जेब खाली हो जाएगी। अगर विदेश से काम या बिजनेस जुड़ा है तो बढ़िया मौके मिल सकते हैं। सोशल और पारिवारिक जिंदगी एक्टिव रहेगी, मन की स्थिति भी स्थिर बनी रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि खर्चों पर लगाम चाहिए इस महीने।
मकर राशि वाले इस जुलाई में खुद पर फोकस करेंगे और खुद को बेहतर बनाना चाहेंगे। काम या बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू होने के आसार हैं, लेकिन दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। खुद की ग्रोथ और जिम्मेदारियों को समझना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। पुराना कोई आइडिया अब साकार होने की संभावना दिखा रहा है। शांत दिमाग और सीधे नजरिए से इस महीने बढ़िया नतीजे मिल सकते हैं। घर में माहौल अच्छा रखने का तरीका है- खुलकर बात करें।
कुंभ वालों के लिए जुलाई थोड़ा रोलर-कोस्टर रहेगा खासकर जॉब में या ऑफिस के माहौल में अचानक कुछ बदलाव सिरदर्द दे सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, चीजें आसान लगने लगेंगी। मन को शांति देने के लिए मेडिटेशन या ऐसा कुछ करते रहें जिससे टेंशन कम हो। फैसले लेने से घबराएं नहीं, बस एक-एक स्टेप लें। परिवार का सहारा मिलेगा और धीरे-धीरे आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
मीन राशिवालों के लिए जुलाई की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है। घर के झगड़े या पैसों की परेशानी से बेचैनी बढ़ सकती है। ऐसे में सिर्फ दिल से नहीं, थोड़ा प्रैक्टिकल सोचें। कहीं टीमवर्क और खुली बातचीत मदद कर सकती है। काम में क्रिएटिव रहने की कोशिश करें नया आइडिया आपको आगे खड़ा कर सकता है। अगर आप मेहनत करेंगे और खुद की आवाज सुनेंगे, तो इसी महीने खुद को समझने और आगे बढ़ने का चांस मिलेगा।