29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar Rashifal 2026 : शुक्र का मघा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों को 11 दिनों तक धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं शुभ संकेत

Lucky Zodiac Signs July 2026 : ब्रह्मांड में होने जा रहा है एक बड़ा उलटफेर, जो कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है। सुख, समृद्धि और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र (Shukra Gochar 2026) का मघा नक्षत्र में प्रवेश, मेष से लेकर तुला राशि तक के जातकों के लिए राजयोग जैसी परिस्थितियां निर्माण कर रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

पंडित प्रमोद शर्मा

Jun 29, 2026

Venus Transit 2026, Magha Nakshatra

Shukra Gochar Rashifal 2026: शुक्र का मघा नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं धन और करियर के शुभ योग (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Venus in Magha Nakshatra: 4 जुलाई 2026 से शुक्र (Shukra Gochar 2026) मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 16 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों को धन, करियर और संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपना स्थान या नक्षत्र बदलता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। इस बार धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम के देवता शुक्र अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।

Venus Transit Horoscope: चलिए जानते हैं पंडित प्रमोद शर्मा से किन राशियों के लिए ये समय सौभाग्य लेकर आ रहा है (Lucky Zodiac Signs July 2026)

1. मेष राशि (Aries): अधूरे काम पूरे होने के योग

मेष राशि वालों के लिए ये गोचर (Shukra Gochar 2026) वाकई शुभ है। अगर कोई काम लंबे वक्त से अटका पड़ा है, तो अब वो आगे बढ़ेगा। नौकरी वाली जगह पर बॉस या मेंटर का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक हालत सुधरने की पूरी उम्मीद दिखती है। शायद कोई पुराना फंसा पैसा या घर-मकान से जुड़ी संपत्ति हाथ लग जाए। कारोबार में सौदे फायदे में रहेंगे, और प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।

2. वृषभ राशि (Taurus): नए रिश्ते और धन लाभ के संकेत

वृषभ राशि के स्वामी खुद शुक्र हैं, तो इस बदलाव का सबसे प्यारा असर इन्हीं पर होगा। पर्सनालिटी में गज़ब का निखार आएगा, लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते हैं। नए तरीके से पैसा कमाने के मौके मिलेंगे। घरवालों के साथ ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है, जिससे परिवार में निकटता बढ़ेगी। अगर आप अब तक अकेलेपन से ऊब चुके थे, तो कोई खास रिश्ता दरवाजा खटखटा सकता है।

3. सिंह राशि (Leo): मान-सम्मान में वृद्धि

सिंह राशि वालों के लिए ये वक्त आत्मविश्वास और ऐशो-आराम दोनों बढ़ाने वाला है। समाज में आपका रुतबा और बढ़ेगा। सरकारी काम भी बिना रुकावट पूरे हो सकते हैं। आय तो अच्छी बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान रखना पड़ेगा, खासकर विलासिता की वस्तुओं पर। बजट से बाहर गए तो मुश्किल हो सकती है। साथ ही, आध्यात्मिकता की ओर मन खिंचेगा।

4. तुला राशि (Libra): प्रमोशन और नई सफलता

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाले 11 दिन जबरदस्त साबित होंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव, प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। अपना बिजनेस करने वालों के लिए लाभदायक व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। ये समय अंदर से भी आपको बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करेगा आध्यात्मिकता बढ़ेगी। काम और जिंदगी के बीच सही संतुलन बनाकर आप बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे।

ज्योतिषीय ज्ञान

पंडित राजेंद्र मुंजाल के मुताबिक, मघा नक्षत्र के देवता पितर यानी पूर्वजों को माना जाता है। इसका संबंध राजसी जीवन और सत्ता से है। शुक्र (Shukra Gochar 2026) जब इस नक्षत्र में आता है, तो अचानक धन लाभ और नेतृत्व की क्षमता उभरती है। इसका अच्छा असर बढ़ाना है तो शुक्रवार को सफेद चीजों जैसे दूध, चीनी या सफेद कपड़े का दान करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।