राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal, 10 October 2025 : करवा चौथ 2025: टैरो से जानें आज मेष से मीन तक किसका खुल सकता है भाग्य

10 अक्टूबर 2025 टैरो राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए टैरो कार्ड की भविष्यवाणी जानें। करवा चौथ के दिन कैसा रहेगा भाग्य?

3 min read
Oct 09, 2025
Tarot Rashifal 10 October 2025: आज का टैरो कार्ड भविष्यफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Tarot Rashifal, 10 October 2025, Karwa ChauthRashifal : 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार का दिन है। आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। 10 अक्टूबर को सुहागिनों का प्रिय त्योहार करवा चौथ मनाया जाएगा। टैरो कार्ड्स की गणना से जानें कि आज आपके लिए सितारे क्या कह रहे हैं।

मेष टैरो राशिफल | Aries Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तनाव के कारण हर छोटा काम कठिन महसूस होगा। अपनी कार्यक्षमता और स्वभाव की सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। वर्तमान में हर एक व्यक्ति आपको विरोध करता नजर आएगा। जो बातें खुद के लिए महत्वपूर्ण लगती हैं, उन पर टिके रहना होगा।

वृषभ टैरो राशिफल | Taurus Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि अपनी गलतियां को समझने के बाद भी बदलाव न करने से दिक्कतें और बढ़ेगी। किसी भी व्यक्ति की मदद करने से पहले उसके विचारों को ठीक से समझना जरूरी होगा। पैसों से संबंधित मदद की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल | Gemini Tarot Rashifal

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि दिन की शुरुआत में कठिन समस्या से आपका सामना हो सकता है। परिवार के विरोध के कारण अपने पक्ष को उनके सामने रखना कठिन लगेगा। जिन बातों में समझौता करना कठिन है, ऐसी बातों का स्वीकार न करें। बार-बार होने वाले एक जैसे अनुभव को बदलने के लिए अपनी आदतों में सुधार करने की कोशिश करें।

कर्क टैरो राशिफल | Cancer Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि लोगों के द्वारा बोली जाने वाली बातों के कारण आपको दुविधा हो सकती है। लिए गए निर्णय में किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। अनेक लोगों की आपके लिए जलन की भावना बढ़ेगी। योग्य लोगों की संगत का चुनाव करें।

सिंह टैरो राशिफल | Leo Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि पुरानी बातों को सुलझाना आपके लिए आवश्यक है। बार-बार पुरानी बातों के बारे में विचार करने से आप अपने लिए नकारात्मकता बढ़ा रहे हैं। साथ में वर्तमान की बातों पर ध्यान देते समय डर भी महसूस होता रहेगा। विचारों को सुलझाने पर ध्यान दें।

कन्या टैरो राशिफल | Virgo Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि भविष्य से संबंधित विचार करते हुए वर्तमान में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है। अपने बर्ताव की वजह से प्रभावशाली लोगों के मन में नकारात्मक छवि न बने, इस बात का खास ध्यान रखें। जिद से बचें।

तुला टैरो राशिफल | Libra Tarot Rashifal

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि परिवार के साथ वक्त बिताने से सकारात्मकता रहेगी। भविष्य के बारे में गहराई से चर्चा हो सकती है, इस कारण हर व्यक्ति के विचार को समझते हुए निर्णय लेना आसान होगा। पैसों से संबंधित नाराजगी दूर होगी। योजना के अनुसार काम करते रहें।

वृश्चिक टैरो राशिफल | Scorpio Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स के अनुसार, जीवन के उतार-चढ़ाव में संतुलन लाना जरूरी है। भावनात्मक रूप से किसी भी व्यक्ति को आपके कारण तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखें। जरूरी निर्णय लेने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से आपका काम बदलेगा, वैसे ही अन्य लोगों में भी बदलाव आएगा।

धनु टैरो राशिफल | Sagittarius Tarot Horoscope

धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि किसी एक लक्ष्य को तय करते हुए उस पर फोकस बनाए रखें। सेहत से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए प्रयत्न करें। जब तक सेहत में बदलाव नहीं आता, तब तक विचार भी नहीं बदलेंगे और आपकी नकारात्मकता बनी रहेगी।

मकर टैरो राशिफल | Capricorn Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि नए लोगों के साथ बढ़ते परिचय से आनंद मिल सकता है। आप अपने अपेक्षित मार्ग पर हैं या नहीं, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता होगी। दूसरों के साथ बातचीत करने से प्रेरित महसूस होगा, लेकिन काम करने पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है, इस बात को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित रिस्क की वजह से तुरंत फायदा मिलेगा।

कुंभ टैरो राशिफल | Aquarius Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सीमित विचारों से बाहर निकाल कर नए काम पर ध्यान देना होगा। लोगों के साथ बदलते संबंधों को समझने में वक्त लगेगा। कठिन समय में अपेक्षित लोगों से मदद मिलेगी। इसके बाद भी अकेलेपन की भावना बनी रहेगी। अपने अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

मीन टैरो राशिफल | Pisces Tarot Horoscope

टैरो कार्ड्स के अनुसार, स्वभाव के उतार-चढ़ाव का असर काम पर होगा। निर्णय लेने में अपेक्षा से अधिक समय लगेगा, आपकी बेचैनी बढ़ेगी। पैसों के काम में संतुलन बनाए रखें। अचानक से बड़े खर्च होंगे, लेकिन आपको मदद मिलेगी।

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर