राशिफल

Tarot Rashifal 13 August 2025 : इन राशियों के लिए 13 अगस्त का दिन है बेहद खास, कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें, टैरो राशिफल

Tarot Rashifal 13 August 2025 : 13 अगस्त 2025, बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि पर राशियों के लिए खास अवसर और चुनौतियां हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक का सम्पूर्ण राशिफल।

3 min read
Aug 12, 2025
Tarot Rashifal 13 August 2025

Tarot Rashifal 13 August 2025 : 13 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व बुधवार का दिन है। आज मेष को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि वाले किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। कर्क राशि वाले नई परियोजनाएं शुरू कर सकते हैं। सिंह वाले बेहतर निवेश के लिए आज ही कदम उठाएं। कन्या वालों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। तुला के लिए आध्यात्मिक बने रहना फायदेमंद होगा। वृश्चिक के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। मकर को मकान या जमीन से मुनाफा मिलने की संभावना है नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Krishna Janmashtami 2025 : मथुरा-वृंदावन में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें ठाकुर जी की आरती का सही समय

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज नौकरी और व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज हो सकता है कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल न हो। साथ ही आज किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन भी उदास हो सकता है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज ऐसा महसूस होगा की परिस्थितियां उनके हाथ से निकल रही हैं। लेकिन, जल्द ही सब आपके अनुकूल भी हो जाएगा। आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक आज खुद को नई चीजों को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज जल्द ही अपनी गलतियों का अहसास होने लगेगा। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को आज व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। हालांकि, आज आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सलाह है कि साझेदारी वाले कामों में सावधान रहें।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों का कार्यकौशल आज देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं को शुरू करने पर आप विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको सलाह है कि आज बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों में आज ऊर्जा का स्तर काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। आपका प्रभाव भी काफी ज्यादा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है। आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स बता रहे है कि तुला राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लगातार भागदौड़ करने के कारण आपके सामने ऐसी स्थिति आ सकती है। आपको सलाह है कि आज कोशिश करें की आप आध्यात्मिक बने रहें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आज आप कुछ नए और साहसिक कदम भी उठा सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में आज वृद्धि होने के योग भी है। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के आज धन खर्च के योग बन रहे हैं। आज आप अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के कुछ लोगों का आज मकान और जमीन के सौदों से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर अत्यंत युक्ति संगत और सुचारु रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कष्ट में हो सकता है। आज आपके द्वारा कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज घर, गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Tarot Rashifal 12 August 2025 : मंगलवार को खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा रुका हुआ पैसा और मिलेगी बड़ी सफलता 

Also Read
View All

अगली खबर