राशिफल

Tarot Rashifal 16 August 2025 : जन्माष्टमी पर बदल रही है इन 5 राशियों की किस्मत, टैरो राशिफल से जानें शुभ-अशुभ

Tarot Rashifal 16 August 2025 : कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि कृष्ण जन्माष्टमी का दिन आज कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं 16 अगस्त 2025 का टैरो राशिफल। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, यह दिन आपके लिए क्या लेकर आया है। पढ़िए, टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का राशिगल।

3 min read
Aug 15, 2025
Tarot Rashifal 16 August 2025

Tarot Rashifal 16 August 2025 : 16 अगस्त 2025 कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। 16 अगस्त को वृद्धि योग और ध्रुव योग बन रहे हैं। टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वृषभ को नई सूचनाएं महत्वाकांक्षा बढ़ाएंगी। मिथुन वालों को परिवार में अशांति हो सकती है। कर्क का भूमि विवाद हो सकता है। सिंह के लिए यात्रा का योग बन रहा है। कन्या और वृश्चिक वाले नई परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। तुला को काम में कुछ रुकावटें आएंगी। धनु को प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। मकर को नए निवेश से लाभ होगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का टैरो राशिफल। (Tarot Predictions for Janmashtami 2025)

ये भी पढ़ें

Janmashtami Puja Vidhi : पुरूषोत्तम श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव और कष्टों को हरने वाला महामंत्र

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आय के फिलहाल, अच्छे स्रोत बनेंगे। आपकी आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, पारिवारिक माहौल अशांत रहने वाला है। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोग फिलहाल, दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए फिलहाल, सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की अनुसार, कन्या राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे और कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कामकाज में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपका दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope (17 to 23 August 2025): इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित धन लाभ, अगले 7 दिन बदलेंगे किस्मत

Also Read
View All

अगली खबर