टैरो राशिफल 20 अगस्त 2025 : भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी, बुध प्रदोष का शुभ संयोग। मेष में शुभ कार्य, मिथुन के लिए सामान्य दिन, कर्क को निवेश लाभकारी, कन्या को सफलता, तुला की लोकप्रियता बढ़ेगी। धनु को संपत्ति से लाभ और मीन को सरकारी कार्यों में फायदा होगा। नीतिका शर्मा का टैरो राशिफल।
Tarot Rashifal 20 August 2025 : आज बुधवार का दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वादशी है। सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। भगवान गणेश जी की कृपा आज बुध प्रदोष व्रत शुभ संयोग भी बन रहा है। मेष वालों के घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कर्क वाले बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं। कन्या के लिए दिन शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। तुला वालों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। धनु राशि वालों संपत्ति मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना है। मीन राशि वालों को सरकारी कार्यों में लाभ होगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।
टैरो कार्ड की गणना से पता चलता है कि मेष राशि के जातकों को आज ऐसा महसूस हो सकता है जैसे हालात उनके नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। लेकिन, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रहेगी। जल्द ही सब कुछ आपके पक्ष में होगा और आप मनचाही सफलता पा सकेंगे। आज आपके घर-परिवार में कोई शुभ काम भी हो सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड संकेत देते हैं कि आज नई परिस्थितियों या चीजों को लेकर मन में उत्साह की कमी रहेगी। जल्द ही आपको अपने द्वारा की गई भूल का एहसास होगा। सेहत के मामले में भी दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातक आज अपने कामकाज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी पूरी ऊर्जा नई योजनाओं को अमल में लाने पर केंद्रित रहेगी। सही समय पर किए गए निवेश आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के जातकों की ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर रहने वाली है। हालांकि, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने वाला है। आपको उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा।
टैरो कार्ड्स संकेत कर रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों को आज सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिनभर व्यस्तता और भागदौड़ बनी रहेगी। ऐसे में आध्यात्मिकता का सहारा लेना आपके लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज ऊर्जा से भरे रहेंगे। साथ ही आज आप कुछ नए कदम साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातक आज अपने आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को इस समय संपत्ति मकान और जमीन के सौदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक फिलहाल, कामकाज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। परिवार, गृहस्थी और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में भी सुधार दिखाई देगा। नए कार्यों में आपको मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आज आपको संतान से संबंधित समस्याएं भी काफी कम हो जाएंगी। हालांकि, आपको सरकारी कार्यों में लाभ होगा।