राशिफल

Tarot Rashifal 25 August 2025: तुला और मकर के लिए दिन भाग्यशाली, कर्क को सोच-समझकर करना होगा निवेश,जानिए आज की टैरो भविष्यवाणी

Tarot Rashifal 25 August 2025: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार कुछ राशियों को आज के दिन बरतनी पड़ सकती है विशेष सावधानियां। वहीं टैरो गणना के अनुसार, तुला और मकर राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है, वहीं कर्क राशि को निवेश के मामलों में बरतनी पड़ सकती है सावधानी।

3 min read
Aug 24, 2025
Tarot Rashifal 25 August 2025|फोटो सोर्स- Patrika.com

Tarot Rashifal 25 August 2025: 25 अगस्त का टैरो राशिफल कार्ड्स इशारा कर रहे हैं कि कुछ राशियों के लिए आज का दिन किस्मत चमकाने जैसा हो सकता है।कुछ को खुशखबरी मिल सकती है तो कुछ को काम में प्रमोशन। वहीं कुछ राशियों को आज के दिन बरतनी पड़ सकती है विशेष सावधानियां।टैरो गणना के अनुसार, तुला और मकर राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली हो सकता है, वहीं कर्क राशि को निवेश के मामलों में बरतनी पड़ सकती है सावधानी।आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से कि 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 24 To 30 August 2025: कुंभ और मकर को मिलेगा मुनाफा, मीन को रहना होगा अलर्ट, जानें सप्ताह भर का टैरो भविष्यफल

मेष (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आपका ध्यान भाग्य, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर केंद्रित रहेगा। कामकाज या करियर से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। दोपहर बाद आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे।

वृषभ (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृषभ राशि के जातकों को पैसों से जुड़े मामलों पर खास ध्यान देना होगा। खान-पान में लापरवाही आपको जुकाम, बुखार जैसी दिक्कत दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज भाई-बहन या रिश्तेदारों के साथ संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव का विचार मन में उभर सकता है। सेहत के मामले में दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है।

कर्क (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धन एकत्र करने में आज कुछ रुकावटें आएंगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन दोस्तों का सहयोग समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।

सिंह (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि वालों को आज किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। व्यापार में सकारात्मक और लाभकारी बदलाव की संभावना है।

कन्या (Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही व्यापार में सफलता हाथ लग पाएगी। जीवनसाथी का सहयोग और व्यवहार आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

तुला (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ समय है। आय के नए साधन बनेंगे और स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी एक से अधिक रिश्तों की संभावना दिख रही है।

वृश्चिक (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज वृश्चिक राशि वालों को विदेशी कामकाज या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से फायदा मिल सकता है। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय बेहद भाग्यशाली साबित होगा।

धनु (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कई स्रोतों से आय प्राप्त होगी जिससे मन में आत्मविश्वास और प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है, वरना रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। समझदारी से स्थिति को संभालना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को आज प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ेगा। हालांकि आपकी बुद्धिमानी और चतुराई से मुश्किलें हल होंगी और स्थिति आपके पक्ष में बनेगी।

मीन (Tarot Rashifal meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। यह समय आपके करियर में प्रगति का है।

ये भी पढ़ें

Weekly Tarot Reading 24 To 30 August 2025: मेष से कन्या तक टैरो के संकेत, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम में क्या लाएगा सप्ताह?

Also Read
View All

अगली खबर