Aaj Ka Tarot Rashifal 4 April 2025 : आज शुक्रवार, चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर माता के सातवें स्वरूप, मां कालरात्रि की कृपा सभी राशियों पर बनी रहेगी। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज कई राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला , धनु और कुंभ राशि वालों लाभ और सफलता मिलेगी। टैरो राशिफल में टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए, मेष से मीन तक की राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Tarot Rashifal 4 April 2025 : आज शुक्रवार का दिन चैत्र नवरात्री की सप्तमी तिथि माता के सातवें रूप मां कालरात्रि की कृपा से टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज विभिन्न राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। वृषभ राशि के लोगों की नए से मुलाकात लाभकारी सिद्ध होगी। मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह दिन बेहद शुभ रहेगा। कर्क राशि लिए आज का दिन उन्नति के संकेत दे रहा है। सिंह राशि वालों को आज निवेश में सफलता मिलेगी । कन्या राशि वालों को भूमि और भवन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा । टैरो राशिफल में टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Aaj ka Rashifal)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज कोई भी योजना बनाएं तो उसे गुप्त रखने की कोशिश करें। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के जातक आज रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न रहेंगे। साथ ही, नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में आपके कार्यों में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आएंगी।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। वहीं, यदि आप व्यवसायी हैं, तो यह समय अनुकूल है—अपने कार्य व व्यापार को आगे बढ़ाने पर ध्यान दें, जिससे इच्छित लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशिवालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको निवेश और विदेश दोनों से अचानक ही कोई सफलता दिलाने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं आपको लोगों का पूरा समर्थन हासिल होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज आपकी सेहत काफी ठीक रहने वाली है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। आज आपको अपनी संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज कामकाज करते समय बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। आपको पूंजी निवेश से पहले किसी भी कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, वरना आपको हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करना आज शुभ रहने वाला है। आज आप अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : गीले बदाम कैसे खाएं : छिलके साथ या बिना छिलके?
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए आज घर परिवार का वातावरण कुछ अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। किसी बात को लेकर आपका ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें आपका स्वास्थ्य थोड़ा गडबड भी हो सकता है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या संदेश प्राप्त हो सकता है, जो उनकी महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। हालांकि, अधिक यात्राओं के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए आज किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। बैक्टीरिया और संक्रामक रोगों से बचना चाहिए।