राशिफल

Tarot Rashifal July 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? Tarot Card Predictions

July Tarot Rashifal 2026: मेष से कन्या राशि वालों के करियर, लव लाइफ और सेहत के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना? जानें टैरो कार्ड्स के गुप्त संकेत और सावधानियां।
3 min read
Jun 30, 2026
Monthly Tarot Horoscope July 2026
Tarot Rashifal July 2026 : टैरो कार्ड भविष्यवाणी जुलाई 2026 (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Masik Tarot Rashifal July 2026 Hindi: ग्रहों की चाल और टैरो के रहस्यमयी कार्ड्स जुलाई 2026 में आपके जीवन में बड़े बदलावों का संकेत दे रहे हैं। इस महीने (Monthly Tarot Horoscope July 2026) मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों को करियर में नए अवसरों के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में कुछ अहम चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जहाँ कुछ राशियों के लिए यह समय सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आएगा, वहीं कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य के मोर्चे पर धैर्य रखने की जरूरत होगी। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा की सटीक गणना से विस्तार से जानते हैं कि इस महीने आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं और आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मेष जुलाई टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, जुलाई (Monthly Tarot Horoscope July 2026) का महीना मेष राशि के लोगों के लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। पहले की गई मेहनत अब रंग लाएगी। विशेष रूप से वह प्रोजेक्ट जिसमें आप लंबे समय से निरंतर प्रयास कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी या विदेशी क्लाइंट की मदद से अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो करियर को नई ऊंचाई देगा।

यदि आप क्रिएटिव फील्ड या डिजिटल माध्यम से जुड़े हैं, तो ऑनलाइन नेटवर्किंग के माध्यम से बड़ा लाभ मिलना संभव है। जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति का भावनात्मक समर्थन आपकी ऊर्जा को बनाए रखेगा। सामाजिक छवि सशक्त बनेगी, और लोग आपके आत्मबल से प्रभावित होंगे।

वृषभ जुलाई टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए जुलाई (Monthly Tarot Horoscope July 2026) का महीना व्यस्तताओं से भरा रहेगा। कई अवसर एक साथ मिल सकते हैं, जिससे तय करना मुश्किल होगा कि किस दिशा में जाना सही रहेगा। खासकर अगर आप किसी सामाजिक या राजनीतिक मंच से जुड़े हैं, तो प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

घरेलू जिम्मेदारियां और कार्य की चुनौतियां संतुलन मांगेंगी। स्वास्थ्य और थकान को नजरअंदाज न करें। व्यक्तिगत निर्णय लेने में भावुकता से बचें और व्यावहारिक सोच को अपनाएं। समय की सही योजना बनाकर आप स्थिति को नियंत्रित रख सकते हैं।

मिथुन जुलाई टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशिवालों के लिए जुलाई का महीना (Monthly Tarot Horoscope July 2026) थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। इस महीने आपको घरेलू मामलों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। काम में ध्यान देने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन और सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में बार-बार ध्यान भटक सकता है, जिससे काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इस समय आपको अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए ध्यान और आत्म चिंतन की आवश्यकता होगी। सूझबूझ से लिया गया निर्णय लंबी अवधि में लाभ देगा।

कर्क जुलाई टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीने (Monthly Tarot Horoscope July 2026) लव लाइफ के लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। क्योंकि, इस महीने आपको प्रेम संबंधों में भ्रम, दूरी और अनिश्चितता का अनुभव हो सकता है। आपकी अपेक्षाएं अधिक हो सकती हैं जबकि सामने वाला उतना भाव नहीं दिखाएगा, जिससे मन में असंतोष उत्पन्न होगा। निर्णय लेने में संकोच रहेगा और आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है।

रिश्तों में कोई कठोर निर्णय लेने से पहले गहराई से स्थिति का विश्लेषण करें। करियर में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन नयापन लाने के लिए रचनात्मकता जरूरी होगी। इसलिए कोशिश करें की इस महीने आप करियर में विस्तार करने के लिए कुछ नया जरूर सीखें।

सिंह जुलाई मासिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज अपने रिश्तों और कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़ा संयम बरतना होगा। भाई-बहनों, मित्रों या सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, जो मानसिक तनाव दे सकते हैं। आत्मबल में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में झिझक होगी।

ऑफिस में संवाद स्पष्ट और विनम्र रखें। इस महीने आपकी नेतृत्व क्षमता का विस्तार होगा। लेकिन, आपको क्रोध या जिद्द के कारण नुकसान भी हो सका है। हालांकि, किसी बड़े बुजुर्ग का साथ मिलने से आपको अपनी सही दिशा दिखाई देने लगेगी।

कन्या जुलाई टैरो मासिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए जुलाई का महीने (Monthly Tarot Horoscope July 2026) चुनौतियों से भरा रहने वाला है। यह महीना आपके लिए अवसर तो लेकर आएगा लेकिन, साथ ही चुनौतियों और परेशानियां भी रहेंगी। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अचानक ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जहां आपकी निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी।

कुछ साझेदारी या वित्तीय मामलों में पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी होगा, भ्रम की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में कानूनी दस्तावेजों या कॉन्ट्रैक्ट को पढ़कर ही कोई फैसला लें। करियर में आपके नेतृत्व को सराहा जाएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। धैर्य और विवेक से लिए गए निर्णय भविष्य की राह आसान बनाएंगे।

Also Read
View All
Shukra-Ketu Yuti 2026: 4 जुलाई से बदलेगा ग्रहों का समीकरण, इन 5 राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ तथा भाग्योदय के नए अवसर

Shani Nakshatra Parivartan: 2 जुलाई से शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 9 राशियों के लिए धन लाभ का योग, जानें आपकी राशि पर असर

Budh Ast 2026 Rashifal: बुध के अस्त होते ही इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी-कारोबार और रिश्तों में बरतें सावधानी

Horoscope Today, 30 June: आज का राशिफल 30 जून 2026: आषाढ़ माह की शुरुआत, ब्रह्मा योग में जानें 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Shukra Gochar Rashifal 2026 : शुक्र का मघा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों को 11 दिनों तक धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं शुभ संकेत