राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 19-25 July 2026: तुला से मीन राशि तक, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह?

Tarot Weekly Horoscope 19-25 July 2026: 6 राशियों के लिए टैरो कार्ड्स ने दिए हैं ऐसे संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। तुला मेष से मीन तक का पूरा साप्ताहिक टैरो राशिफल।
3 min read
Jul 19, 2026
Tarot Weekly Horoscope 19-25 July 2026Tarot Weekly Horoscope 19-25 July 2026 Libra to Pisces prediction Libra to Pisces prediction
Tarot Weekly Horoscope: टैरो साप्ताहिक राशिफल 19-25 जुलाई 2026 तुला से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Tarot Weekly Horoscope 19-25 July 2026: जुलाई का नया हफ्ते में कई राशियों के पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं, जबकि सब्र और समझदारी उनका सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026, 2026 के तुला से मीन राशि के लिए किस्मत में क्या है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।

तुला टैरो साप्ताहित राशिफल (Tula Tarot Saptahik Rashifal)

तुला राशि के लोगों के लिए सप्ताह थोड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। दरअसल, इस हफ्ते आपको संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है लेकिन, पिता या बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी पारिवारिक आयोजन में भाग लेंगे। जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। व्यापारियों वर्ग के लोग कोई नई डील मिल सकती है लेकिन, कानूनी मामलों में थोड़ा सावधानी जरूर रखें। आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में आपके लिए सप्ताह खास रहने वाला है। आज आप नई आर्थिक योजनाएं बनेंगी और आपका सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Vrischik Tarot Saptahik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। जिससे वैवाहिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव आ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य में आपको बड़े लाभ दिला सकते हैं। आपको सलाह है कि अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल करें और रिश्तों में थोड़ा संभलकर चलें। इस हफ्ते आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य के लिए बड़े लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं दस्तक दे सकती है। बस इनका पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Tarot Saptahik Rashifal)

धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह बेहद रचनात्मक से भरा रहेगा। कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को इस हफ्ते नई पहचान मिल सकती है। परिवार में किसी नई शुरुआत की योजना बन सकती है। इस हफ्ते आप अपने घर की सजावट या संपत्ति से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। कुछ मामलों में देरी हो सकती है लेकिन, आपको सयंम रखना होगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आप पूरे प्रयास करेंगे। आप अपने करियर को लेकर जो भी मेहनत करेंगे क्योंकि, आपको इस हफ्ते आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Makar Tarot Saptahik Rashifal)

मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता बहुत ही सावधानी से काम करने की जरूरत है। इस हफ्ते सावधानी से आगे बढ़ें तो आपको लाभ मिलेगा। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर की सुरक्षा का अच्छे से इंतजाम करके ही जाएं। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम जीवन में जल्दबाजी करने से बचें। क्योंकि, आप भावनाओं में बहकर गलत निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर देखा जाए तो आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सलाह है कि अनावश्यक खर्चों से थोड़ा बचें। कामकाज और निजी जीवन में थोड़ा संतुलन बनाकर चलें।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Tarot Saptahik Rashifal)

कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इसलिए इस हफ्ते थोड़ा ध्यान से चलने की जरूरत है। आपको सलाह है कि इस हफ्ते आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती है। विशेषकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। करियर में प्रगति के लिए धैर्य बनाकर रखना जरुरी है। आज आपको अपने घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Meen Tarot Saptahik Rashifal)

मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह साझेदारी और टीमवर्क में लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते पदोन्नति मिल सकती है। पुराने सहयोगियों से मदद मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, उनकी देखभाल करें। इस हफ्ते आपको किसी पुराने संपर्क से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपको पारिवारिक मामलों में सुख मिलेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहने वाला है। मेहनत करने से पीछे न हटे आपको सफलता मिलेगी।

Published on:
19 Jul 2026 07:00 am