राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 22 to 28 December 2024 : इस सप्ताह सिंह सहित इन राशियों मिलेगा धन लाभ और खुशियां, टैरो कार्ड्स की सटीक भविष्यवाणी

Tarot Weekly Horoscope (22 to 28 December 2024) : इस हफ्ते टैरो कार्ड्स ने आपके लिए क्या संकेत दिए हैं? क्या आपके जीवन में खुशियों का नया सवेरा आएगा या कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार आने वाले सप्ताह का हाल, ताकि आप पहले से तैयार रह सकें और हर मौके का सही फायदा उठा सकें।

2 min read
Tarot Weekly Horoscope (22 to 28 December 2024) : इस सप्ताह सिंह सहित इन राशियों मिलेगा धन लाभ और खुशियां, टैरो कार्ड्स की सटीक भविष्यवाणी

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल Aries Tarot Weekly Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए दिसंबर का सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने जीवन को व्यावहारिक बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस हफ्ते आपको अपने स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको ऐसा महसूस होगा की आपके कार्यों में देरी हो रही है। लेकिन, जो कुछ चीजें आप बदल नहीं सकते, उनके साथ संजोता करना ही सबसे बुद्धिमान होगा।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल Taurus Tarot Weekly Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय में चर्चा करने से बचने की जरूरत है। क्योंकि, इससे कटुता का माहौल उत्पन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल Gemini Tarot Weekly Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों इस सप्ताह खुद को थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आज आपके साथ कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं। आपको सलाह है कि अपनी वाणी पर इस हफ्ते थोड़ा काबू रखें और कोई भी डील करते समय धैर्य से काम लें।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल Cancer Tarot Weekly Horoscope

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस हफ्ते आपके विचार हो सकता है लोगों से मैच न कर पाएं। जिस वजह से आप लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं, जिसके कारण आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकती है। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, वरना आपको हानि हो सकती है।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल Leo Tarot Weekly Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए दिसंबर का यह सप्ताह अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना लेकर आने वाला है। इसलिए आप चाहें तो जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपने जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि मिलेगी।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल Virgo Tarot Weekly Horoscope

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां दिलाने वाला रहेगा। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस होगी। इस हफ्ते आप अपने सभी काम समय से पूरा करने में सफल रहेंगे।

नीतिका शर्मा
प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या

Updated on:
22 Dec 2024 08:19 am
Published on:
21 Dec 2024 05:20 pm
Also Read
View All
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026 : राशिफल 18 मार्च 2026: अमावस्या का प्रभाव, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें सावधान रहना होगा?

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र राशि परिवर्तन 2026, मेष में एंट्री करते ही बनेगा धन योग, 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Tarot Horoscope 18 March 2026: आज का टैरो राशिफल: मेष-वृषभ को मिलेगा लाभ, मिथुन-कर्क के सामने आ सकती हैं चुनौतियां

Shani Nakshatra Gochar 2026: 21 मार्च से उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे शनि, मकर-सिंह-मिथुन के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Surya Gochar in Meen Rashi: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग! सूर्य के प्रवेश से शनि-शुक्र संग बड़ा बदलाव, इन 2 राशियों के लिए किस्मत पलटने के संकेत

अगली खबर