: Daily Horoscope: आज पंचमी तिथि 02:48 AM, July 29 तक...: आज श्री गणेश की पूजा का विशेष दिन...
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 28 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: Aries Daily Horoscope 28 July 2021 आज का मेष राशिफल
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव के बीच न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
: Taurus Daily Horoscope 28 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।
Gemini Daily Horoscope 28 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। विरोधी सक्रिय होंगे। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
Cancer Daily Horoscope 28 July 2021 आज का कर्क राशिफल
नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे।
Leo Daily Horoscope 28 July 2021 आज का सिंह राशिफल
जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। स्वास्थ पर ध्यान दें। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढेगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता हे। समय के साथ सब ठीक हो जायगा।
Virgo Daily Horoscope 28 July 2021 आज का कन्या राशिफल
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
Read more - Weekly Rashifal (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021): तुला राशि से धनु राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?
Libra Daily Horoscope 28 July 2021 आज का तुला राशिफल
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे।
Scorpio Daily Horoscope 28 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
भाग्य के भरोसे न बैठे रहें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। संत दर्शन संभव।
Sagittarius Daily Horoscope 28 July 2021 आज का धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा।जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
Capricorn Daily Horoscope 28 July 2021 आज का मकर राशिफल
आज पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं।
Aquarius Daily Horoscope 28 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के चलते मन प्रसन्न रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा।
Pisces Daily Horoscope 28 July 2021 आज का मीन राशिफल
अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा।
Read more -Mangla Gauri Vrat 2021: इस सावन चार दिन हैं माता पार्वती की पूजा के लिए अति विशेष, जानें पूजा विधि, सामग्री और कब क्या करें
Read more -Budh Ka rashi Parivartan: सावन के पहले ही दिन बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ
Read more - Sawan Somvar Vrat Katha 2021 : सावन सोमवार के दिन इस कथा का पाठ दिलाता है हर समस्या से मुक्ति