राशिफल

Today Horoscope: सिंह राशि के लोगों को मिलेगा सोच से ज्यादा धन लाभ, किसी के प्रति बढ़ेगा आपका आकर्षण

Today Horoscope/Daily Horoscope/ Tuesday Horoscope/Aaj ka Rashifal: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर.. जानें कैसे बीतेगा आपका आज का दिन...(aaj ka rashifal)

2 min read
Mar 06, 2023
horoscope today

Today Horoscope/Daily Horoscope/ Tuesday Horoscope/Aaj ka Rashifal: होली का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। होली के पर्व का यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? पत्रिका.कॉम के आज के राशिफल में आप जान सकते हैं कैसा रहेगा आपका मंगलवार... उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर.. जानें कैसे बीतेगा आपका आज का दिन...(aaj ka rashifal/today horoscope)

मेष- दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

वृषभ- निवेश किए गए धन से मिलने वाले लाभ का अभी और इंतजार करना होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थव्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

मिथुन - कम समय में अधिक लाभ मिलने के चक्कर में उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

कर्क - आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

सिंह - आलस को त्याग दें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्य योजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

कन्या - आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्य स्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीडि़त रहेंगे।

Published on:
06 Mar 2023 04:18 pm
Also Read
View All