राशिफल

Today Horoscope 14 May: आज मेष, वृषभ राशि समेत इन जातकों का भाग्योदय, इनको राजनीति में मनचाही सफलता

आज का राशिफल (aaj ka rashifal) 14 मई संकेत कर रहा है कि रविवार को सूर्य देव की कृपा से कई राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है, इनमें आपकी राशि तो नहीं, यह जानने के लिए पढ़ें पत्रिका का दैनिक राशिफल, आज का राशिफल (Today Horoscope Sunday)। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
May 13, 2023
aaj ka rashifal

मेष: आज का राशिफल 14 मई के अनुसार रविवार को मेष राशि के जातकों के परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।


वृषभः रविवार राशिफल के अनुसार नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें वर्ना नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।


मिथुनः आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है, जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।


कर्कः वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।


सिंहः बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।


कन्याः सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।


तुलाः कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी।


वृश्चिकः धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।


धनुः रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवन साथी का साथ मिलेगा।


मकरः नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।


कुम्भः नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व बनाएं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।


मीनः आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

Updated on:
13 May 2023 05:24 pm
Published on:
13 May 2023 05:23 pm
Also Read
View All