राशिफल

Today Tarot Horoscope 31 January 2025: इन 3 राशियों को अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना, छोटी यात्राओं का बन रहा योग

Today Tarot Horoscope 31 January 2025: हर कोई अपने दैनिक जीवन में घटित होने वाली घटनाओं या उतार-चढ़ाव के बारे में जानना चाहता है। किसको धन लाभ होगा, किसके व्यापार में बढ़ोतरी होगी तो किसको नौकरी मिलने का मौका मिलेगा? यहां जानिए अपने सभी सवालों के जबाव टैरो रीडर नीतिका शर्मा से...

3 min read
आज का टैरो राशिफल शुक्रवार, 31 जनवरी

Today Tarot Horoscope 31 January 2025: आज का दिन 31 जनवरी शुक्रवार 3 राशि वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए शानदार रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य सभी 12 राशियों के लोगों को भी किसी दूसरे रूप में लाभ के आसार हैं। टैरो कार्ड से जानिए आज का अपना राशिफल।

Taoday Mesh Tarot Horoscope: आज का मेष टैरो राशिफल

टैरो नीतिका शर्मा के अनुसार धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी। इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार साबित होगा। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले गहनता से सोच-विचार कर लें।

Friday Ka Vrashabh Tarot Horoscope: शुक्रवार का वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है। लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। लेकिन समय अनुकूल है तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

Mithun Ka Shukrawar Tarot Rashifal: मिथुन का शुक्रवार टैरो राशिफल

टैरो कार्ड के अनुसार आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा। इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। वहीं किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। आज का समय अनुकूल है घर का महौल अच्छा रहने वाला है।

Today Kark Tarot Horoscope: आज का कर्क टैरो राशिफल

कर्क राशि के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं आज आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि किसी दूसरे के विवाद में न पड़ें।

Shukrawar Ka Singh Tarot Horoscope: शक्रवार का सिंह टैरो राशिफल

सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से पता चल रहा है कि आज कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान रखें।

Today Kanya Tarot Horoscope: आज का कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आज शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढेगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। परिवारिक माहौल में तनावपूर्ण रह सकता है। इसलिए धैर्य से काम लेने की जरुरत है।

Tula Ka Friday Tarot Rashifal: तुला का शुक्रवार टैरो राशिफल

तुला राशि के टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आज के दिन जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं। जिसकी वजह से मन अशांत रहेगा। आज के लिए सलाह है कि वाहन चलाने में सावधानी रखें। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

Today Vrishchik Tarot Horoscope: आज का वृश्चिक टैरो राशिफल

वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसम के उतार-चढाव की वजह से शरीरिक समस्य हो सकती है।

Dhanu Ka Friday Tarot Rashifal: धनु का शुक्रवार टैरो राशिफल

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य हानि या शारीरिक पीड़ा से भरा रह सकता है। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही मानिकतौर पर उद्वेग हो सकते हैं।

Friday Ka Makar Tarot Horoscope: शुक्रवार का मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

Today Ka Kumbh Tarot Horoscope: आज का कुंभ टैरो राशिफल

कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं आज का दिन भवन या भूमि की खरीददारी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। लेकिन आपको ऐसे में शांति बनाके रखनी है, नहीं तो नुक्सान हो सकता है।

Friday Meen Tarot Rashifal: शुक्रवार का मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह कि धैर्य से काम लें और किसी भी कार्य को करने के लिए सोचक कदम उठाएं।

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर