Today Tarot Rashifal 8 April 2025 : आज भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशियों पर बनी रहेगी। वृषभ को व्यापार में लाभ, मिथुन को मेहनत से सफलता, कर्क को आर्थिक फायदा, सिंह को विदेशी व्यापार में तरक्की, कन्या को धन लाभ और धनु को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें सभी राशियों का संक्षिप्त राशिफल।
Today Tarot Rashifal : आज कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज वृषभ, मिथुन राशि, कर्क , सिंह, कन्या और धनु राशि वालों पर सौभाग्य की वर्षा होने वाली है। वृषभ व्यापार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। मिथुन राशि वालों को चुनौतियों के बावजूद व्यापार में तरक्की होगी। कर्क राशि के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि के लिए विदेशी व्यापार में शानदार सफलता मिलने की संभावना है। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से फलदायी रहेगा। धनु राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और सम्मान मिलने के योग हैं। अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से लेकर कन्या राशि का सम्पूर्ण राशिफल ।
आज टैरो कार्ड्स संकेत दे रहे हैं कि मेष राशि वालों को वित्तीय मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से थोड़ी डांवाडोल रह सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। दोस्तों का सहयोग आपको मुश्किल वक्त से उबारने में मदद करेगा और समाधान की राह दिखाएगा।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी करने से बचना चाहिए। दिन के दौरान आप किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़ी कुछ सकारात्मक और लाभदायक बदलावा होने की संभावना है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
टैरो कार्ड्स के मुताबिक, मिथुन राशि के जातकों को इन दिनों मेहनत का दामन थामे रखना होगा। हालांकि शुरुआत में रास्ते थोड़े कठिन हो सकते हैं, लेकिन आपकी लगन और परिश्रम के चलते व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। जीवनसाथी का साथ और व्यवहार आपके मन को सुकून देगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आज धन संबंधित मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही बेहतर रहने वाला है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपको कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा, लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की उम्मीद है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज का दिन किसी दोस्त या रिश्तेदार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही आपको सलाह है कि अपनी बोलचाल में कटुता न आने दें।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा और सराहना प्राप्त हो सकती है। प्रोफेशनल फ्रंट पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपेक्षित सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।, ध्यान रखे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को इस अवधि में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि अपनी सेहत का ध्यान रखें। वरना आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।
कुंभ राशि : अप्रेल का मासिक राशिफल