राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April: कुंभ राशि वालों को संपत्ति से लाभ, आज का राशिफल में जानें बाकी राशि का कैसा है भविष्य

Aaj Ka Rashifal 17 April 2024: बुधवार को चैत्र शुक्ल नवमी यानी नवरात्रि का अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का दिन है। इस दिन बुधवार दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2024 संकेत कर रहा है कि मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार तो कुंभ राशि वालों को संपत्ति से लाभ मिलेगा। बाकी लोग पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल (daily horoscope) में जानें कैसा रहेगा सभी लोगों का भविष्य

4 min read
Apr 16, 2024
आज का राशिफल बुधवार 17 अप्रैल 2024 चैत्र नवरात्रि

आज का राशिफल मेष राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aries 17 April 2024)

बुधवार को आज किसी से भी विवाद न करें वर्ना क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है, बिना सोचे समझे किए निवेश से हानि संभव है।


आज का राशिफल वृषभ राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Taurus 17 April 2024)

बुधवार को परिवार में हो रहे रोज रोज के विवादों से चिंतित रहेंगे। संतान के अध्ययन पर धन खर्च होगा। व्यापार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में तबादले के प्रयास सफल रहेंगे।


आज का राशिफल मिथुन राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Gemini 17 April 2024)

आज का राशिफल बुधवार के अनुसार परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवारजनों को आप से शिकायत रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।


आज का राशिफल कर्क राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Cancer 17 April 2024)

आप के अकड़ू व्यवहार से सभी आप से दूरियां बना लेंगे। यही कारण है कि आपके विवाह में विलंब हो रहा है। व्यवहार को नम्र और मधुर बनाएं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी।


आज का राशिफल सिंह राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Taurus 17 April 2024)

बुधवार को आपका क्रोध आप की उन्नति में बाधा बन सकता है। आज शारीरिक कष्ट संभव है। भय और ‍चिंता हावी रहेंगे। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें।


आज का राशिफल कन्या राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Virgo 17 April 2024)

प्रयास करें कि कम बोलें और मतलब का बोलें। अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने से मन में उल्लास रहेगा। वायदा बाजार की स्थिति यथवात रहेगी।


आज का राशिफल तुला राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Libra 17 April 2024)

आर्थिक मामलों में संबंध कमजोर होंगे। नया वाहन सुख संभव है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


आज का राशिफल वृश्चिक राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Scorpio 17 April 2024)

बुधवार को वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। कान संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप के कारण कार्यो में रूकावट आ सकती है। धर्म में रूचि बढ़ेगी। नई दोस्ती रंग लाएगी।


आज का राशिफल धनु राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Sagittarius 17 April 2024)

बुधवार का दिन कई अनुभव कराने वाला है। कई लोगों के असली चेहरे सामने आएंगे। विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें, लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।


आज का राशिफल मकर राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Capricorn 17 April 2024)

जीवन साथी से विवाद न करें, बात को आगे न बढ़ाएं स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। नया कारोबार आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।


आज का राशिफल कुंभ राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aquarius 17 April 2024)

कार्यस्थल पर कोई आपको बदनाम करने की कोशिश करेगा, सतर्क रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। भाइयों से संबंध अच्छे बनेंगे।


आज का राशिफल मीन राशि 17 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Pisces 17 April 2024)

संतान के विवाह में आ रही अड़चनों से कष्ट और तनाव रहेगा, विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कोई भी काम हाथ में लें तो पूरा करें।

Updated on:
17 Apr 2024 12:25 pm
Published on:
16 Apr 2024 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर